Ranchi : UPSC CSP 2023 की परिक्षा आगामी 28 मई को निर्धारित है। इसके लिए राजधानी रांची में कुल 56 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। एग्जाम में कुल 26054 कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है। इन परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजिय की जाएंगी। पहली पाली में दिन के 09:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक परीक्षा ली जाएंगी। इस बात का फैसला रांची के श्यामा प्रसाद मुखर्जी युनिवर्सिटी यानी रांची कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में किया गया। परीक्षा संबंधी यह जानकारी को-ऑर्डिनेटर सुपरवाइजर अमिताभ कौशल ने दी।
इन केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में UPSC CSP 2023 की परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए लोकल इंस्पेक्शन ऑफिसर्स, असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर सुपरवाइजरर्स और सेंटर सुप्रिटेंडेंट्स को डिप्यूट किया गया है। परीक्षा के दरम्यान किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इशके लिए सभी अधिकारियों को उनके काम और जिम्मेदारियों के बारे बता दिया गया। लोकल इंस्पेक्शन ऑफिसर्स को एग्जाम के एक दिन पहले सभी एग्जाम सेंटरों का जायजा लेने का टास्क दे दिया गया है। साथ ही सभी को परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर हाजिर होने को कहा गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में आयुक्त के सचिव जुल्फिकार अली, अवर सचिव सुशील कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी बेलाल अहमद, आयुक्त कार्यालय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडन, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची, सिटी एसपी शुभांशु जैन, परीक्षा केन्द्र के सेंटर सुप्रिटेंडेंट्स, लोकल इंस्पेक्शन ऑफिसर्स, डाक विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर झारखंड पुलिस, देखें…
इसे भी पढ़ें : अगले महीने होने वाली थी शादी, इस हालत में दूसरे युवक के साथ मिली… देखें
इसे भी पढ़ें : इशिता बनीं UPSC टॉपर, मीडिया से क्या बोल गईं, देखें…
इसे भी पढ़ें : देशी कट्टा के साथ धराया शख्स, कर चुका है बड़का कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : JAC 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यह रहें टॉपर…












