Chatra : ममता वाहन का बिल पास करने के एवज में वाहन मालिक से 25 हजार रुपये घूस मांगने वाले ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शंभू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। ACB की टीम ने शंभू को रंगेहाथ दबोचा। उसे चतरा के इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से गिरफ्तार किया गया। अकाउंट मैनेजर शंभू के खिलाफ ममता वाहन मालिक पन्नालाल ने ACB से शिकायत की थी। पन्नालाल ने ACB को बताया कि विभाग में उनका काफी बकाया हो गया था। राशि भुगतान के लिए वे स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर से मिले। तब मैनेजर ने उनसे 25 हजार रुपये की डिमांड कर दी। ACB ने पहले अपने स्तर से पूरे मामले का सत्यापन किया। इसके बाद जाल बिछा ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शंभू कुमार को 4 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। मैनेजर शंभू हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के छड़वा का रहने वाला है। टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ हजारीबाग ले गई है।
इसे भी पढ़ें :पुलिस चौकी के ठीक सामने ठोक डाला, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :28 मई को होने वाली UPSC परीक्षा को लेकर जरूरी जानकारी… देखें
इसे भी पढ़ें : इशिता बनीं UPSC टॉपर, मीडिया से क्या बोल गईं, देखें…
इसे भी पढ़ें : अगले महीने होने वाली थी शादी, इस हालत में दूसरे युवक के साथ मिली… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर झारखंड पुलिस, देखें…






