UP : मोबाइल दुकान के मालिक मुकेश गोयल को दुकान के अंदर घुस कर गोली मार दी गई। उन्हें पिस्टल से सिर और कंधे में 2 गोलियां मारी गईं। तीसरी मिस फायर हो गई। ये पूरी वारदात पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमलावर बुलेट से आया था। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के कारोबारी वहां इकट्ठा हो गए। हमलावर फायरिंग करते हुये फरार हो गये। लहूलुहान मुकेश को जल्दबाजी में हॉस्पिटल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। तफ्तीश में डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। वहीं, कारोबारी के कातिलों को दबोचने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। घटना यूपी के गाजियाबाद के मुरादनगर की है।
घटना के संबंध में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि मंगलवार को दिन के 9 बजे मोबाइल शॉप संचालक मुकेश गोयल अपनी दुकान में बैठे हुये थे। तभी नकाबपोश दो बदमाश वहां बुलेट से पहुंचे और दुकान के अंदर घुस आये। इसके बाद मुकेश को सटाकर गोलियां मार दी गई। गोलियां चलने की आवाज पर आसपास से जुटे कुछ लोगों ने खून से लथपथ व्यापारी मुकेश गोयल को गाजियाबाद के नेहरूनगर में यशोदा हॉस्पिटल ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी प्राण टूट चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद से व्यापारियों का गुस्सा उबाल पर है। इस कांड में शामिल हत्यारों को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई है। टीम में कुछ चुनिंदा पुलिस अफसरों को रखा गया है। पुलिस को आशंका है कि पहले से घात लगाये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दुकान खुलने के 21 मिनट बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर DCP रवि कुमार एवं ACP निमिष पाटिल सहित कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। कुछ लोगों के अनुसार मुकेस गोयल तीन भाई थे, इसमें एक भाई महामारी कोरोना में काल के गाल में समा गये। अब मुकेश मार दिये गये। मुकेश के दो बच्चे हैं। मोबाइल शॉप के बराबर में ही उनकी कन्फेक्शनरी शॉप भी थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मुकेश गोयल ने कुछ रोज पहले ही रेलवे रोड पर एक घर बेची है। घर का सौदा 90 रुपये में तय हुआ था। करीब 50 लाख रुपये उन्हें मिल गया था। बाकी 40 लाख रुपये को लेकर लफड़ा चल रहा था। हत्या के बाद गाजियाबाद जेल में बंद एक गैंगस्टर का नाम भी उछला है। शक है कि जेल में बंद इस गैंगस्टर के इशारे पर ही मुकेश गोयल की हत्या कर दी गई।
इसे भी पढ़ें : इशिता बनीं UPSC टॉपर, मीडिया से क्या बोल गईं, देखें…
इसे भी पढ़ें : अगले महीने होने वाली थी शादी, इस हालत में दूसरे युवक के साथ मिली… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर झारखंड पुलिस, देखें…
इसे भी पढ़ें : देशी कट्टा के साथ धराया शख्स, कर चुका है बड़का कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : JAC 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यह रहें टॉपर…
इसे भी पढ़ें : आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट, बैंक जाने से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस…
इसे भी पढ़ें : आज इस समय जारी होगा JAC 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें : बीच सड़क मैनेजर की कनपटी में भिड़ाया पिस्टल और फिर…








