spot_img
spot_img
spot_img

आर्थिक तरक्‍की और सामाजिक बदलाव का नया इतिहास लिख रहीं ये महिलाएं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से 24 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को मिला लाभ

ब्रांड पलाश के तहत करीब 65 उत्पाद बेच रहीं महिलाएं, 7 लाख ग्रामीण महिलाओं को मिली आजीविका

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर प्रदेश को समृद्ध करने के लिए सरकार सखी मंडल के जरिए विकास की नई कहानी लिख रही है। झारखंड के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान विगत दो वर्ष से चल रहा है। इसका परिणाम अब नजर आने लगा है। राज्य की लाखों ग्रामीण महिलाएं आर्थिक तरक्की एवं सामाजिक बदलाव का इतिहास लिख रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झरखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा सखी मंडल का गठन एवं क्षमता  विकास के जरिए ग्रामीण इलाकों में बदलाव की नई दिशा दी गई है। आज हर क्षेत्र में सखी मंडल की ये बहनें अपना लोहा मनवा रही हैं। खेती, पशुपालन, उद्यमिता, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, ग्रामीण इलाकों में जागरूकता, कौशल प्रशिक्षण समेत हर क्षेत्र में सखी मंडल की दीदियां ग्राम विकास एवं आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर प्रयासरत हैं।

17 लाख महिलाओं को मिली सशक्त आजीविका

राज्य में करीब 34 लाख महिलाओं को 2.73 लाख सखी मंडलों से जोड़ा जा चुका है। सखी मंडल के जरिए ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक तरक्की के लिए सखी मंडल की उच्चतर संस्थाएं ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन का भी गठन किया गया है। सखी मंडल से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मदद के साथ सशक्त आजीविका के लिए भी मदद उपलब्ध कराई जाती है। राज्य में अब तक करीब 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को सशक्त आजीविका के साधनों से जोड़ा गया है। करीब 7200 उत्पादक समूहों के जरिए लाखों महिलाओं के सपनों को पंख मिला है। आज ग्रामीण महिलाएं उत्पादक कंपनियों को चला रही हैं। रेशम, लाह एवं औषधीय पौधों की खेती आधारित आजीविका से भी ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा गया है।

24 हजार महिलाएं पा चुकी हैं सम्‍मानजनक आजीविका

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत करीब 24 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण के कार्यों से अलग कर सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा गया है। मजबूरीवश हड़िया दारू बिक्री के कार्यों से जुड़ी ये महिलाएं आज बदलाव की मिसाल हैं एवं सम्मानजनक आजीविका से जुड़कर अच्छी आमदनी कर रहीं हैं। खूंटी के कर्रा की रहने वाली अनिमा बताती हैं, मजबूरीवश हड़िया बेचने का कर्य करती थी। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान ने मुझे एवं मेरे परिवार को सम्मान की जिंदगी वापस की है।

पलाश ब्रांड से 2 लाख महिलाएं हो रहीं लाभान्वित

राज्य की सखी मंडल की दीदियों के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़कर उनकी अच्छी आमदनी सुनिश्चित करने के लिए पलाश ब्रांड की शुरुआत की गई। ब्रांड पलाश के तहत करीब 65 उत्पादों की बिक्री  की जा रही है। इस पहल से 2 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को लाभ हो रहा है। राज्य भर में करीब 191 पलाश मार्ट विभिन्न जिलों में खोले जा चुके हैं।

सखी मंडल से सामाजिक विकास का सफर

राज्य में महिलाओं के खिलाफ चल रहे डायन कुप्रथा को समाप्त करने के लिए गरिमा परियोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अब तक करीब 1185 पीड़ित महिलाओं को चिह्नित कर मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। इन महिलाओं को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करते हुए सशक्त आजीविका से जोड़ा जा रहा है। सखी मंडल की बहनों को पोषण वाटिका से जोड़ा गया है एवं उनको खाद्य विविधता पर जागरूक किया गया है। अब तक करीब 2 लाख ग्रामीण महिलाएं पोषण वाटिका से जुड़ चुकी हैं। सखी मंडल से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं एक ओर जहां स्वयं सशक्त हो रही हैं, वहीं अन्य महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी कार्य कर रही हैं। जेएसएलपीएस के जरिए राज्य में करीब 50 हजार ग्रामीण महिलाओं को सामुदायिक कैडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। ये महिलाएं गांव में सेवा प्रदाता एवं एक्सपर्ट के रूप में सेवा देकर आमदनी भी करती हैं एवं ग्रामीणों की मदद भी। पशु सखी, कृषि सखी, वनोपज सखी, बैंक सखी एवं बीसी सखी जैसे कैडर आज ग्राम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पीवीटीजी महिलाएं बन रहीं सशक्त

उड़ान परियोजना के तहत राज्य की पीवीटीजी महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल रंग ला रही है। विशेष जनजातीय समूह की करीब 21 हजार ग्रामीण महिलाओं को सखी मंडल में संगठित किया गया है। करीब 17 हजार पीवीटीजी परिवारों को सरकारी सुविधाओं जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन आदि से जोड़ा गया है। इन परिवारों में करीब 16, 800 परिवारों को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें : लड़की से होती थी खूब बातें, कुएं में मिली डेड बॉडी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्‍ती, पहुंच गई पोस्‍टमार्टम हाउस…

इसे भी पढ़ें : ये 31 देश रूस के जानी दुश्मन, पुतिन ने जारी की लिस्ट, देखें

इसे भी पढ़ें : गुस्‍से में तमतमाये बीएसएफ के जवानों ने क्‍या कर डाला, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर जल्‍द आएगा Voting से जुड़ा फीचर, जानें किस तरह करेगा काम

इसे भी पढ़ें : PM का बड़ा ऐलान : प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब लगेगी ‘सरकारी फीस’

इसे भी पढ़ें : Delhi University में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

इसे भी पढ़ें : जानिए Alia Bhatt को लोगों ने क्यूं कहा फॉयल पेपर

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...