spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PM का बड़ा ऐलान : प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब लगेगी ‘सरकारी फीस’

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : देश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ऐलान किया है कि अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी। पीएमओ की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। सरकार के इस फैसले का फायदा उन छात्रों को मिलेगा, जो पैसे के चलते मेडिकल की पढ़ाई करने से चूक जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार के फरवरी में दिए आदेश का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे को मिलेगा, जो डॉक्टर बनने का ख्वाब देखते हैं।

अन्‍य शुल्‍क भी नहीं वसूल पाएंगे प्राइवेट कॉलेज

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने गुजरे 3 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि देश के सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी सीटों की फीस जिस प्रदेश में कॉलेज स्थित हैं, उस प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस के बराबर होगी। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज किसी भी तरह का अन्य शुल्क फीस के ऊपर नहीं वसूल पाएंगे।

राज्‍य की मेडिकल अथॉरिटी तय करेगी शेष फीस

इसके साथ ही बाकी की प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटों में फीस पर NMC ने आदेश दिया था कि बची हुई 50 फीसदी सीटों की फीस को जिस राज्य में मेडिकल कॉलेज स्थित है, उस राज्य की फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी तय करेगी। ऐसा माना जाता है कि देश में MBBS की पढ़ाई बहुत महंगी है। सरकारी कॉलेजों में दाखिला न मिल पाने की स्थिति में कई छात्र प्राइवेट कॉलेज में मोटी फीस की वजह से एडमिशन नहीं ले पाते हैं। अब ऐसे गरीब छात्रों को सरकार के इस फैसले का फायदा मिलेगा और प्राइवेट कॉलेजों की भी आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज जितनी फीस ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें :बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्‍ल में जन्‍मा बच्‍चा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!

इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्‍यप्‍पा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...