spot_img
spot_img
spot_img

फेसबुक पर अजनबी से दोस्‍ती, पहुंच गई पोस्‍टमार्टम हाउस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Uttar pradesh : फेसबुक में फ्रेंड से गर्लफ्रेंड बनी अनीता की जब डेड बॉडी मिली तो सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ कि यह काम उसके लवर का है। पुलिस से लेकर आम लोगों तक को लगा कि अनीता सड़क हादसे की शिकार होकर काल के गाल में समा गई है। उस पर ट्रैक्‍टर चढ़ा दिया गया था। घटना के दिन डेड बॉडी की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में जब पहचान हुई तो पुलिस अनुसंधान की दिशा-दशा बदली। उसकी पहचान बीते 3 मार्च को उसका फोटो और कपड़े देख उसके भाई अरविंद ने की। भाई ने पुलिस को कुछ क्लू दिया और दावा किया कि यह हादसा नहीं, हत्‍या का मामला है। मौका-ए-वारदात पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस को भी यकीन हो गया कि यह मर्डर केस है। पुलिस ने शक के आधार पर अनीता के प्रेमी अभिमन्यु उर्फ अजीत और उसके भाई अमित उर्फ मुखिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों टूट गये और अपना जुर्म कबूल कर लिया। अभिमन्‍यु ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि करीब 5 साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्‍ती अनीता से हुई थी। दोस्‍ती के बाद मुलाकात हुई और मुलाकात प्‍यार में बदल गई। गुजरे पांच साल से दोनों चोरी-छुपे एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहे। दोनों में शारीरिक संबंध भी हुआ। जब अनीता शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसे मार देने की ठान ली। बीते 17 फरवरी को उसने फोन कर अनीता को बांदा जिले के तिन्दवारी में बुलाया। अनीता को यह कहकर बुलाया कि चलो आज दोनों शादी कर लेंगे। अनीता तय समय पर बताये गये जगह पर पहुंच गई। उसका घर फतेहपुर में है। अनीता को गाजीपुर थाना के बलीपुर के पास ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। वह SSC की पढ़ाई कर रही थी।
ब्‍यूरो रिपोर्ट कोहराम लाइव

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…

इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार 

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्‍ल में जन्‍मा बच्‍चा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!

इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्‍यप्‍पा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

UP : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में...

नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…

UP : यूपी STF के तेज-तर्रार जवानों ने आज...