spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ये 31 देश रूस के जानी दुश्मन, पुतिन ने जारी की लिस्ट, देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk: रूस और यूक्रेन के बीच युद़ध जारी है। इसी बीच रूस  के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपने दुश्मन देशों की एक लिस्ट को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन समेत 31 देश शामिल हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने इस बात का दावा किया है। चीन की सरकारी मीडिया CGTN ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रूस की सरकार ने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नाम हैं. यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं। यूक्रेन पर हमला करने पर रूसी राष्ट्रपति अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के निशाने पर हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने के मकसद से रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं।

रूस के दुश्मनों की लिस्ट में इनके नाम, जानें कारण

  1. अमेरिका : रूस पर अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की एंट्री पर भी रोक लगा दी है. इसके अलावा रूस के 4 बैंक और सरकारी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम को भी प्रतिबंधित कर दिया है। अमेरिका ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है. इसके साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार भी भेजे हैं और आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है।
  2. ब्रिटेन : रूस की सरकारी विमान कंपनी एयरोलोफ्ट के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. ब्रिटेन ने रूस के 5 बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पुतिन की संपत्ति जब्त करने और उनके अकाउंट्स को फ्रीज करने की बात भी कही है। इतना ही नहीं, रूस के अरबपतियों के प्राइवेट जेट प्लेन के लिए भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अमेरिका की तरह ही ब्रिटेन ने भी यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक तौर पर मदद भेजी है।
  3. यूक्रेन : Russia ने यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू कर दी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तो ये तक कहा था कि वो यूक्रेन को अलग देश नहीं मानते। यूक्रेन के साथ जंग में रूस ने अपने 500 सैनिकों को खोने की बात मानी थी।
  4. जापान : Russia के खिलाफ लड़ने के लिए जापान यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहा है। जापान ने यूक्रेन बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट समेत कई रक्षा उपकरण भेजे हैं। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हीरोकाजू मत्सुनो ने बताया था कि वो यूक्रेन को बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, टेंट, जनरेटर, फूड पैकेट्स, विंटर क्लॉथ और दवाएं भेज रहा है। इसके अलावा जापान ने 4 रूसी बैंकों की संपत्ति जब्त करने का ऐलान भी किया है।
  5. यूरोपियन यूनियन : रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने पर यूरोपियन यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं। यूरोपियन यूनियन के सभी सदस्यों ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके अलावा यूरोपियन यूनियन में मौजूद रूस के अरबपतियों की संपत्तियां भी जब्त की जा रही हैं। इतना ही नहीं, यूरोपियन यूनियन में शामिल सभी देश यूक्रेन को न सिर्फ आर्थिक बल्कि सैन्य तौर पर भी मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…

इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार 

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

 

इसे भी पढ़ें :

स्कूल में खू’नी तांडव! छात्र ने बरसाईं अंधाधुंध गो’लियां, तहलका…

Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके...

भारतीय करेंसी पर नेपाल का बड़ा फैसला…

Kohramlive : नेपाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बड़ा...

‘मौ’त भी मंजूर, लेकिन लौटूंगी’… शेख हसीना का बड़ा ऐलान…

Kohramlive : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

Kohramlive : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्कूल में खू’नी तांडव! छात्र ने बरसाईं अंधाधुंध गो’लियां, तहलका…

Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके...

भारतीय करेंसी पर नेपाल का बड़ा फैसला…

Kohramlive : नेपाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बड़ा...

‘मौ’त भी मंजूर, लेकिन लौटूंगी’… शेख हसीना का बड़ा ऐलान…

Kohramlive : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

Kohramlive : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने...