spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लड़की से होती थी खूब बातें, कुएं में मिली डेड बॉडी, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

हजारीबाग (सुनील साहू): रहस्‍यमय ढंग से गायब संतु कुमार की डेड बॉडी एक कुएं में मिलने के बाद उसके गांव के लोगों में आक्रोश है। जितनी जुबां उतनी तरह की चर्चा हो रही है। लोगों और घरवालों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की गई तो चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। घरवाले को सहसा यकीन नहीं हो पा रहा है कि यह महज एक हादसा है। मृतक संतु के पिता अघनु राम ने बताया कि बीते 2 मार्च की रात उसके एक दोस्‍त ने उसे कॉल किया और बोला, चलो भाई आज पार्टी करने चलना है। संतु ने दोस्‍त से कहा- घर आना साथ में ही निकल चलेंगे। उस रोज अपने दोस्‍तों के साथ वह घर से निकल गया। उसका घर हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला टोला बस्‍ती में है। अघनु राम ने आगे बताया कि बेटे से एक दफा फोन पर बातें हुई, तब उसने कहा कि पापा मैं समय पर घर आ जाऊंगा, चिंता मत कीजिये। इसके बाद बेटे का फोन स्‍वीच ऑफ हो गया। उस रात जब वह घर नहीं लौटा तो हर संभावित ठिकाने पर खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। उसी रात केरेडारी थाना जाकर गुमसुदगी की रपट दर्ज कराई। पुलिस ने उन्‍हें सिर्फ इतना बताया कि उनके बेटे की एक लड़की से खूब बात होती है। फोन बंद रहने के कारण उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। उसका अंतिम लोकेशन टंडवा बता रहा है। इधर आज बड़कीटांड़ जंगल में एक कुएं में तैरती डेड बॉडी पर कुछ लोगों की नजर गई। हो-हल्‍ला होने पर लाश की पहचान गायब संतु कुमार के तौर पर की गई। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। सुनें क्‍या बोले मृतक के पिता और चाचा
कोहराम लाइव के लिए केरेडारी से सुनील साहू की रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…

इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार 

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्‍ल में जन्‍मा बच्‍चा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!

इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्‍यप्‍पा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: