कोहराम लाइव डेस्क : होली को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की मांग के मद्देनजर कई ट्रेनों की संचालन अवधि को मार्च तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि अब यात्री इन ट्रेनों में मार्च तक यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार 28 और 29 मार्च को होली है।
12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शामिल
भारतीय रेलवे की मानें तो बढ़ी हुई अवधी वाली ट्रेनों में 12 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों को भी रेलवे द्वारा शामिल किया गया है। इनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तामिलनाडु, पंजाब, चेन्नई, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को आपस में जोड़ने वाली ट्रेनों के नाम भी हैं। कुछ वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा रेलवे ने की है।
समय विस्तार की ट्रेनों में 29 से बुक कराएं टिकट
यहां आपको बता दें कि जिन ट्रेनों के समय में विस्तार करने का काम रेलवे द्वारा किया गया है, उनके लिए टिकटों की बुकिंग 29 जनवरी से ही आप कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग पीआरएस काउंटर्स और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट व एप के माध्यम से यात्री कर सकते हैं। ओखा-एर्नाकुलम तथा ओखा और रामेश्वरम के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के फेरे में भी विस्तार करने का काम रेलवे ने किया है। पश्चिमी रेलवे ने भी 12 जोड़ी ट्रेनों के समय विस्तार की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
इसे भी पढ़ें : धीरज धरो, समय पर मिलेगी मनचाही मंजिल
एक नजर इन ट्रेनों पर
- श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल 02 अप्रैल 2021 तक चलेगी।
- बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 29 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 30 मार्च 2021 तक चलेगी।
- 02489 (बीकानेर-दादरसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल) 30 मार्च 2021 तक चलेगी।
- दादर-बीकानेरसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बीकानेर-कोलकातासाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 25 मार्च 2021 तक चलेगी।
- कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्लासुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेरसुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- श्रीगंगानगर-हरिद्वारस्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- हरिद्वार-श्रीगंगानगरस्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें : Left Hand Drive बाजारों में होंडा सिटी का होगा Export
- दिल्ली-बठिंडा स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बठिंडा-दिल्लीस्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- श्रीगंगानगर-दिल्लीसुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- दिल्ली-श्रीगंगानगरसुपरफास्ट स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बाड़मेर-ऋषिकेशस्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- ऋषिकेश-बाड़मेरस्पेशल 01 अप्रैल 2021 तक चलेगी।
- अजमेर-अमृतसर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 27 मार्च 2021 तक चलेगी।
- अमृतसर-अजमेर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 01 अप्रैल 2021 तक चलेगी।
- अजमेर-अमृतसर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 31 मार्च 2021 तक चलेगी।
- अमृतसर-अजमेर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 28 मार्च 2021 तक चलेगी।
- मदुरई-बीकानेरसाप्ताहिकस्पेशल 25 मार्च 2021 तक चलेगी।
- बीकानेर-मदुरई साप्ताहिकस्पेशल 28 मार्च 2021 तक चलेगी।
कोरोना प्रोटाकॉल का करें पालन
सरकार की ओर से तय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन यात्रा के दौरान यात्री को करना अनिवार्य है। यही नहीं कंफर्म टिकट पर ही इन ट्रेनों में यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : रिलायंस जियो बना World का पांचवां सबसे मजबूत Brand












