कोहराम लाइव डेस्क : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) यह एलान महत्वपूर्ण है कि उसके द्वारा हाल ही में लांच हुई 5वीं पीढ़ी की नई Honda City का निर्यात (Export) left Hand Drive देशों को किया जाएगा। यह पहली बार है जब कंपनी निर्यात के लिए भारत में left hand drive मॉडल्स का निर्माण कर रही है। कंपनी के अनुसार, इसके जरिये वह भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल को लेकर अपनी कटिबद्धता और मजबूत करेगी।
मिडिल ईस्ट देशों को निर्यात शुरू
होंडा कार्स इंडिया ने गुजरात में पीपावाव पोर्ट और चेन्नई में एन्नोर पोर्ट से मिडिल ईस्ट देशों को पहला बैच रवाना करने के साथ ही 5वीं पीढ़ी की Honda City का निर्यात शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि होंडा कार्स इंडिया पिछले साल अगस्त के महीने से दक्षिण अफ्रीका को नई होंडा सिटी के Right Hand Drive मॉडल्स का निर्यात कर रही है। कंपनी ने अक्टूबर 2020 से पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान को इसका निर्यात शुरू कर दिया था।
इसे भी पढ़ें : इंडिया में Traffic rules तोड़ना अब पड़ेगा भारी
सेडान सेगमेंट कारों का बेंचमार्क
इस एलान के मौके पर होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ गाकू नाकानिशी ने कहा, होंडा सिटी भारत में सेडान सेगमेंट कारों का एक बेंचमार्क है और इसके Left Hand Drive मॉडल को पूरी तरह से नए बाजारों में निर्यात करना हमारे लिए भारत के व्यापार को मजबूत करने के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे हमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
मजबूत ईको सिस्टम बनाने में भूमिका
गाकू ने आगे स्पष्ट किया कि यह हमारी ‘मेक इन इंडिया‘ प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसके तहत होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड अपने सभी मॉडल्स का 90 फीसदी से अधिक निर्माण स्थानीय उपकरणों से कर रही है और देश में एक मजबूत ईको सिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) विकसित करने में अपनी भूमिका निभा रही है। एचसीआईएल नेपाल, भूटान, दक्षिण अफ्रीका और एसएडीसी देशों को Amaze, WR-V, और City सहित विभिन्न मॉडल्स का निर्यात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : अब Old वाहनों पर लगेगा यह नया Tax












