spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रिलायंस जियो बना World का पांचवां सबसे मजबूत Brand

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी को पछाड़ा
  • सबसे मजबूत पहले 10 ब्रांड्स में जियो भारत से अकेला नाम

कोहराम लाइव डेस्क : Brand Finance Global 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल रिलायंस जियो ने उलटफेर करते हुए 5वीं रैंकिंग हासिल कर ली है। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्‍ट दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड्स की रैंकिंग होती है। एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को रिलायंस जियो ने पीछ छोड़ दिया है। दुनिया के सबसे मजबूत पहले 10 ब्रांड्स में रिलायंस जियो भारत से अकेला नाम है। ब्रांड की मजबूती के मामले में जियो ने 100 में से 91.7 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) अंक और AAA+ की रैकिंग प्राप्‍त की है।

WeChat सबसे मजबूत ब्रांड

ब्रांड फाइनेंस द्वारा घोषित सबसे मजबूत ब्रांड WeChat है, जिसने 100 में से 95.4 का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर हासिल किया है। ऑटो दिग्गज फेरारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, रूसी बैंक Sber और कोका-कोला दुनिया में तीसरा और चौथा सबसे मजबूत ब्रांड है।

इसे भी पढ़ें : PPF, SSY में करें निवेश, जानिए क्‍या मिलेंगे Benefits

टेलीकॉम सेक्‍टर में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड 

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो टेलीकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।

2016 में की थी टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री

2016 में जियो ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की थी। 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ आज रिलायंस जियो भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर बन गया है। जियो ने इंडियन मार्केट में करोड़ों उपभोक्ताओं तक किफायती 4जी नेटवर्क को पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर किसी ने ब्‍लॉक किया तो नो Problem, जानें कैसे भेज सकते हैं Message

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...