आज से बदल गये यह नियम, सिलेंडर हुआ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज यानी 1 दिसंबर 2023, महीने की शुरुआत के साथ कई नियमों में बदलाव हुआ है। इनमें वित्तीय समेत कई नियम शामिल है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

तेल कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। कीमतों में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1775 रुपये में मिल रहा था। वहीं घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सिम बेचने के के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी 

आज से सिम बेचने वाले सभी डीलर्स का वैरिफिकेशन होना अनिवार्य होगा। डीलर्स को सिम बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। वहीं सिम बेचने वालों की पुलिस वैरिफिकेशन की जिम्मा टेलीकॉम ऑपरेटर्स का होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को 10 लाख तक का जुर्माना देना होगा। फर्जी सिम कार्ड बेचने को रोकने के लिये सरकार ने यह कदम उठाया है।

यह UPI आईडी होंगी ब्लॉक 

जिन लोगो ने बीते एक साल से अपनी UPI ID से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है। ऐसी UPI ID को 31 दिसंबर तक डीएक्टिवेट कर दिया जायेगा। ऐसी UPI ID पर फंड नहीं आ पाएगा, लेकिन पेमेंट कर सकेंगे। यह आदेश पेमेंट रेगुलेटरी NPCI ने दिया है।

फ्री में मिलेगा मलेशिया का वीजा 

एक दिसंबर 2023 से भारतीयों को फ्री में मलेशिया का वीजा मिल सकेगा। भारत के साथ चीन को भी फ्री में मलेशिया में एंट्री मिलेगी। चीन और भारत के लोग 30 दिन फ्री में मलेशिया में बीता सकते है।

बैंकों पर लगेगा जुर्माना 

RBI द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक आज यानी 1 दिसंबर से ग्राहकों द्वारा लोन चुकाने के बाद 30 दिनों के अंदर गारंटी के तौर पर रखे गये डॉक्युमेंट्स बैंकों को वापस लौटाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर बैंकों पर 5 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जायेगा। अगर डॉक्यूमेंट गुम जाते हैं तब बैंक को एक्स्ट्रा 30 दिनों का समय मिलेगा। इस मामले में बैंक को नये डॉक्यूमेंट दिलाने में मदद करनी होगी। इसका खर्च भी बैंक को ही उठाना होगा।

इसे भी पढ़ें : दूसरों के लिए मजदूरी नहीं, अपना काम करें, सरकार मदद को तैयार : सीएम

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक के गुनहगारों को 10 करोड़ तक का जुर्माना

इसे भी पढ़ें : OMG! SBI का फर्जी वेबसाइट तक बना डाला था शातिरों ने… जानें

इसे भी पढ़ें : सोफिया का सिर का*ट गाड़ दिया था खेत में, अब पति-पत्नी की उम्र कटेगी जेल में… जानें

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...