spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सोफिया का सिर का*ट गाड़ दिया था खेत में, अब पति-पत्नी की उम्र कटेगी जेल में… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के बहुचर्चित सोफिया परवीन हत्याकांड में दोषी करार दम्पति शेख बेलाल और अफसाना खातून उर्फ साबो खातून को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत आज सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने आदेश में कहा कि इन दोनों दोषियों को अखिरी सांस तक जेल में रहना होगा। कोर्ट ने दोनों को हत्या के इल्जाम में बीते 25 नवम्बर को दोषी करार दिया था। यहां याद दिला दें कि तीन जनवरी 2021 को ओरमांझी से सिर कटी डेड बॉडी बरामद की गई थी। धारदार दाउली से सोफिया का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। सोफिया का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती के एक खेत में दफना दिया गया था। यह हत्या अवैध संबंध में पहली पत्नी साबो खातून को तलाक देने को लेकर की गयी थी।

सोफिया अपने पति को छोड़कर शेख बेलाल के साथ रह रही थी। दोनों में चक्कर था। सोफिया बेलाल की बीवी बनना चाहती थी। इसके लिए पहली पत्नी को तलाक देने का लगातार दबाव बनाने लगी। बेलाल के घर में सोफिया और उसकी पत्नी के बीच हरदम लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। शेख बेलाल ने सोफिया को रास्ते से हटाने की ठानी और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने 12 जनवरी 2021 को तफ्तीश के दरम्यान डेड बॉडी रिकवर की थी। घटना के 12वें दिन साबो खातून को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शेख बेलाल को सिकिदिरी से दबोचा गया था। दोनों 15 जनवरी 2021 से लगातार जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ने वाली है कनकनी… जानें कब से

इसे भी पढ़ें : सीएम ने सिमडेगा को दी करोड़ों की सौगात, क्या-क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : 399 घंटे तक सुरंग में फंसे मजदूर सोये तक नहीं, “हुनर” को लगा महज 59 मिनट

इसे भी पढ़ें : दो जवान भाइयों की सजी अ*र्थी, दरका कलेजा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची का ट्रैफिक रूट एक महीने के लिए बदला… जानें

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...