कोहराम लाइव डेस्क : देश में कोरोना काल और सोशल डिस्टेंसिंग ने कार की डिमांड को कम कर दिया है। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी लोगों के बढ़े रुझान को देखते हुए market में नई कार लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं।
दिवाली पर Market में लॉन्च होनी वालीं कारें
दिवाली से पहले और दिसंबर में Market में लॉन्च होने वाली कारों में प्रीमियम हैचबैक, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, एसयूवी, सेडान आदि शामिल हैं। ये कारें निसान, टोयोटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की हैं। आइए आपको जल्द भारतीय सड़कों पर उतरने वाली पांच नई कारों के बारे में बताते हैं।
Nissan Magnite
निसान ऑटोमोटिव इंडिया अपनी न्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट का जल्द ही भारतीय बाजार में उतार सकती है। इस एसयूवी में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72एचपी पावर जनरेट करेगा। निसान मैग्नाइट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सेगमेंट फर्स्ट 7.0 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल यूनिट है, जो कि इस रेंज की किसी कार में नहीं है। यह कार दिवाली तक लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत लगभग 5.5 से 8.5 लाख रुपये तक।
इसे भी पढ़ें : बस किराये की लिस्ट जारी, जानिये कहां के लिए कितना है भाड़ा
Toyota Yaris Black Limited Edition
टोयोटा भारत में लगातार नए मॉडल लाकर बिक्री को बेहतर बनाए रखना चाहती है। कंपनी दिवाली से पहले अपनी कॉम्पैक्ट सेडान यारिस के ब्लैक एडिशन को भारतीय बाजार में उतार सकती है। यारिस ब्लैक एडिशन एक लिमिटेड टाइम वेरिएंट होगा यानी कि यह कुछ समय के लिए ही मिल सकेगा। यारिस में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।कीमत लगभग 12.40 से 13.60 लाख रुपये।
Mahindra New Scorpio
महिंद्रा न्यू स्कॉर्पियों को लॉन्च करने वाली है। न्यू-जेनरेशन स्कॉर्पियो को कई बार देश में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इससे अगले साल मार्च के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है। न्यू-जेनरेशन स्कॉर्पियो में नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो करीब 160बीएचपी की पावर और 350एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी के पेट्रोल मॉडल में नया 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। कीमत लगभग 13 से 17 लाख रुपये।
इसे भी पढ़ें : Premium hatchback हुई लॉन्च, डबल इंजन का होगा फीचर
Force Gurkha
फोर्स अपनी ऑफरोड एसयूवी गुरखा को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी को दिसंतबर के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। फोर्स गुरखा2.2 में 2149 सीसी का 4 सिलेंडर वाला, इनलाइन, डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3800 आरपीएम पर 140 एचपी की पावर और 1600-2400 आरपीएम पर 321 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कीमत लगभग 9.75 से 13.30 लाख रुपये।
Maruti WagonR Electric
मारुती सुजुकी इंडिया अपनी कार वैगनआर का इलेक्ट्रिक वर्जन ला रही है। इस कार की टेस्टिंग देश भर में चल रही है। यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वैगनआर इलेक्ट्रिक अगले साल लॉन्च होगी। कीमत लगभग 8 लाख रुपये।
इसे बहिन पढ़ें : हैचबैग सेगमेंट में Tata Altroz Turbo की लॉन्चिंग जल्द












