spot_img

Birthday के दिन ही Rajiv Nigam के बेटे का निधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन और एक्टर Rajiv Nigam के बेटे का निधन हो गया है। Rajiv Nigam के बेटे देवराज का निधन उनके जन्मदिन वाले दिन हुआ है। इसे लेकर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे के बारे में जानकारी दी है। Rajiv Nigam ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये कैसा सरप्राइज गिफ्ट है… मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया.. बिना जन्मदिन केक काटे… पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।’

राजीव के बेटे ने अंधेरी स्थित घर में ली अंतिम सांस 

राजीव निगम के बेटे की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है और हर कोई इससे दुखी है। बेटे की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है। राजीव के बेटे ने लोखंडवाला अंधेरी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। ‘हर शाख पर उल्लू बैठा है’ के एक्टर ने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand में कोरोना संक्रमण दर में कमी, रांची में मिले सिर्फ 60 मरीज

बताया जा रहा है कि राजीव के बेटे लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर पर थे। हैरानी की बात ये है कि कॉमेडियन के बेटे का कई साल से इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बेटे के निधन पर कोई रिएक्शन नहीं आया 

हालांकि, अभी तक उनके बेटे के निधन पर किसी का रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि Rajiv Nigam लंबे समय से कॉमेडी की दुनिया में जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई शो किए हैं और यू-ट्यूब पर आज भी लोग उनके वीडियो सुनना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Ibrahim Ali Khan बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, सोशल मीडिया पर हैं ऐक्टिव

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।