spot_img
spot_img
spot_img

Joe Biden ने कहा- रेड या ब्लू नहीं, संयुक्त अमेरिका बनाएंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : Joe Biden बनें अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, 78 की उम्र में लेंगे शपथ। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। डेमेक्रेटिक उम्मीदवार Joe Biden दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठेंगे। अमेरिकी मीडिया ने ऐसा दावा किया है। वे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। 20 नवंबर 1942 को जन्मे बाइडेन 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वह अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे।

 रेड और ब्लू का भेद भुलाकर सबका अमेरिका होगा : Joe Biden

जो बाइडेन ने कहा कि अप्रवासियों की बेटी यहां तक पहुंची, कमला हैरिस ने अमेरिका को अपना परिवार समझा। हम रेड या ब्लू नहीं संयुक्त अमेरिका बनाएंगे। रेड और ब्लू का भेद भुलाकर सबका अमेरिका होगा।

इसे भी पढ़ें :LOC पर मुठभेड़ में ए‍क अफसर समेत 4 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

ट्रंप समर्थक के प्रति जताया सहानुभूती

जो बाइडेन ने कहा कि ट्रंप को वोट करने वालों की निराशा समझता हूं, मैंने भी जीवन में हार देखी है। हमें मौका दीजिए, चुनावी गर्मी को भुला दीजिए। साथ ही जो बाइडेन ने अल्पसंख्यक समुदायों को उसके लिए मतदान करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा- मैं अफ्रीकी अमेरिकियों को भी धन्यवाद दूंगा जो मेरे साथ खड़े थे। मेरे पास आपकी सहारा है। वह ट्रम्प समर्थकों के पास भी पहुंचे और कहा कि उनके लिए पहुंचना कठिन होगा, लेकिन वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। जो बाइडेन ने एक ध्रुवीकृत राष्ट्र को एकजुट करते हुए कहा कि हमारे लिए बेहतर समय है, क्योंकि दुनिया ने अमेरिकी चुनाव के परिणामों की प्रतीक्षा की है।

इसे भी पढ़ें :प्रेसिडेंट चुनाव में Trump और जो बाइडेन में कड़ा मुकाबला

कोरोना वायरस के लिए उठाएंगे नए कदम

शनिवार को जो बाइडेन ने कहा कि हम इस कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए पहले ही दिन से अपनी योजना को अमल में लाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी नागरिकों ने डेमोक्रेट्स को कोरोना वायरस संकट, आर्थिक मंदी और नस्लवाद की समस्या पर कार्रवाई करने के लिए चुना है और हम पहले दिन से ही इस पर काम करेंगे।’

इसे भी पढ़ें :Donald Trump अगर हारे भी तो बनाएंगे एक कीर्तिमान

जो बाइडेन के इस ऐलान से साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका में एक बार फिर से कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए कुछ कड़े प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे में या तो फिर से शहरों को लॉक किया जा सकता है या फिर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि लगातार तीन दिनों से अमेरिका में कोरोना वायरस के नए मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें : America में 1.28 लाख केस फिर से, France में लॉकडाउन बेअसर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...