नई दिल्ली : कार बनाने वाली स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स हैचबैग सेगमेंट में Tata Altroz Turbo लॉन्च करने वाली है। यह कार पॉल्युलर कार Tata Altroz का ज्यादा पावरफुल वर्जन है। यह कार बाजार में ह्युंदै की आई20 और वॉक्सवैगन पोलो जीटी टीएसआई समेत अन्य कारों से मुकाबला करेगी।
पावरफुल इंजन का ऑप्शन
Tata AltrozTurbo का इसी महीने लॉन्च किया जाएगा, जो कि बेहतर और ज्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ है। टाटा अल्ट्रॉज टर्बो की इंजन क्षमता की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर टरबोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो कि टाटा की पावरफुल कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सान में है। यानी ग्राहकों को अल्ट्रॉज हैचबैक में ही एसयूवी वाला पावर मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : बस किराये की लिस्ट जारी, जानिये कहां के लिए कितना है भाड़ा
ऑटोमैटिक वेरियंट पर काम चल रहा है
टाटा अल्ट्रॉज टर्बो का इंजन 110बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। टाटा मोटर्स अल्ट्रॉज के ऑटोमैटिक वेरियंट पर भी काम कर रही है और आने वाले दिनों में टाटा अल्ट्रॉज का ऑटोमैटिक वर्जन भी आ सकता है।
Tata Altroz का इंजन और पावर
फिलहाल मार्केट में टाटा अल्ट्रॉज का जो वेरियंट मौजूद है, वो 1.2 लीटर नेचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ है। जहां डीजल इंजन 89बीएचपी की पावर और 200एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं पेट्रोल इंजन 85बीएचपी की पावर और 113एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
इसे भी पढ़ें : Premium hatchback हुई लॉन्च, डबल इंजन का होगा फीचर
मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
टाटा अल्ट्रॉज का जिन कारों से मुकाबला है, वो हैं ह्युंदै की आई20 और फॉक्सवैगन की पोलो जीटी। ह्युंदै आई20 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ है, जो कि 118बीएचपी की पावर और 175एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है।
कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है
वहीं फॉक्सवैगन पोलो जीटी 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ है, जो 108बीएचपी की पावर और 172एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है। पोलो जीटी 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। टाटा अल्ट्रॉज टर्बो में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलेंगे और माना जा रहा है कि इस कार की कीमत मौजूदा कार से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : Hyundai ने लॉन्च की नई कार, टॉप सेलिंग कार को देगी टक्कर















