Kohramlive : भारत में हर 10 में से एक व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है, लेकिन दवाएं लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के बावजूद भी कई लोग अपना शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रख पाते। क्यों? रांची के जाने माने कुछ वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि “हम रोजमर्रा में कुछ छोटी-छोटी गलती कर बैठते हैं, जो ब्लड शुगर को सीधे प्रभावित करती हैं।”
पहली गलती: खाने के तुरंत बाद शुगर चेक करना
खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ता है, यह स्वाभाविक है। सही समय क्या है?
खाने से 30 मिनट पहले और खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर चेक करें — तभी मिलेगी सटीक रिपोर्ट।
दूसरी गलती: दवा या इंसुलिन लेने में लापरवाही
कभी समय से पहले, कभी खाना खाकर भूल जाना — ये आदतें खतरनाक हो सकती हैं।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही वक्त पर दवा या इंसुलिन लेना जरूरी है।
तीसरी गलती: जरूरत से ज्यादा व्यायाम
अधिक वजन घटाने की होड़ में कई लोग हद से ज्यादा एक्सरसाइज कर बैठते हैं।
इससे हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर बहुत नीचे) आ सकता है। व्यायाम से पहले और बाद में ब्लड शुगर की जांच करें।
क्या करें ताकि शुगर रहे काबू में?
- संतुलित आहार लें – मीठे और प्रोसेस्ड फूड से बचें
- रोज व्यायाम करें, लेकिन संतुलित मात्रा में
- तनाव कम करें, नींद पूरी लें
- और सबसे जरूरी – डॉक्टर की सलाह को नियमित फॉलो करें
याद रखें – शुगर को कंट्रोल करना है तो लाइफ को कंट्रोल करना पड़ेगा।
छोटे फैसले ही लंबे जीवन की बुनियाद बनते हैं।
इसे भी पढ़ें : “पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय रावलपिंडी तक गूंजा भारत का पराक्रम”
इसे भी पढ़ें : योगी बोले ब्रह्मोस की ताकत जानना है तो पाकिस्तान से पूछो
इसे भी पढ़ें : रांची के इस इलाके में मच गया हड़कंप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : समझौते की सिसकी, वादा टूट गया…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की हाई लेवल मीटिंग, अफवाह फैलाने वाले बचेंगे नहीं…
इसे भी पढ़ें : पलामू का शिकारी, क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : चंद घंटे में ही टूटा संघर्ष विराम, पाकिस्तान की ओर से गो’लीबारी…














