रांची के इस इलाके में मच गया हड़कंप… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के दलादली ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि चंद मिनटों में काले धुएं का गुब्बार आसमान में फैल गया और पूरा इलाका अफरातफरी में आ गया। सूचना मिलते ही दलादली ओपी प्रभारी और अग्निशमन विभाग की दस से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं, लेकिन गोदाम में भरे हजारों टायरों की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। टायरों से उठता घना, जहरीला धुआं राहत कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बन गया।

टला बड़ा हादसा 

गोदाम के ठीक बगल में एक दुकान में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग अगर वहां तक पहुंचती तो बड़ा विस्फोट और जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। लेकिन ओपी प्रभारी ने सूझबूझ दिखाते हुये सिलेंडर की दिशा में पहले दमकल की तैनाती कर आग को वहीं रोकने की कोशिश की और संभावित हादसे को टाल दिया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, फिलहाल आग पर नियंत्रण पाया गया है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में अभी और समय लग सकता हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को क्रिकेट का...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...