UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आतंकवाद कभी प्यार की भाषा नहीं समझता, उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा।” CM लखनऊ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन और पीटीसी कंपनी की दो नई यूनिट्स के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित किया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र
CM योगी ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुये कहा, “आपने इस ऑपरेशन के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत की एक झलक देखी होगी। और अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से पूछ लीजिये कि ब्रह्मोस क्या कर सकती है।” उन्होंने कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत को युद्ध की कार्रवाई मानेगा — जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्पष्ट किया है। योगी ने दो टूक कहा कि अब आतंकवाद को कुचलने की रणनीति पर ही आगे बढ़ा जायेगा। CM ने जनता से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खड़ा हो।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी और अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से… pic.twitter.com/nyR78QivMd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025






