Kohramlive: कैशकांड में पकड़े गए कांग्रेस के तीनों निलंबित विधायकों को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है।बता दें कि 30 जुलाई को कोलकाता पुलिस ने इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को 49 लाख कैश के साथ पकड़ा था। उसके बाद से ही ये तीनों न्यायिक हिरासत में थे।
दो अन्य को भी जमानत
कोर्ट ने इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी जमानत दी है। उनमें से एक गाड़ी का ड्राइवर और एक इरफान अंसारी का सहयोगी है। जानकारी के अनुसार इन तीनों को अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे। बता दें कि कोलकाता पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन्हें निलंबित कर दिया था।
फॉर्च्यूनर में था नोटों का बंडल
हावड़ा सिटी पुलिस के डीसीपी साउथ प्रतीक्षा झाखरिया ने बताया था कि विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सेल कोंगारी और इरफान अंसारी फॉर्च्यूनर में जा रहे थे। जानकारी मिली थी कि पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में NH-16 से निकल रही फॉर्च्यूनर में बड़ी मात्रा में कैश है। नाकेबंदी कर हमने गाड़ी रोकी तो जानकारी सही निकली। गाड़ी में नोटों के बंडल थे। काले रंग की फॉर्च्यूनर बोकारो के किसी नईम अंसारी के नाम से रजिस्टर्ड है, लेकिन उसके आगे विधायक जामताड़ा का बोर्ड लगा हुआ है। गाड़ी गुवाहाटी से बंगाल की तरफ आ रही थी।
इसे भी पढ़ें :WhatsApp ने दिया ग्रांड फीचर, इस तरह मैसेज से ही बुक कर सकते हैं RIDE
इसे भी पढ़ें :जल्द लॉन्च होने वाला है PUBG की टक्कर का यह गेम… देखें
इसे भी पढ़ें : बाबा रामदेव को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकारा, कहा- न करें लोगों को गुमराह
इसे भी पढ़ें : जन्माष्टमी तिथि को लेकर मतभेद, इस दिन कान्हा का जन्मोत्सव मनाना उत्तम
इसे भी पढ़ें : घर बैठे ऐसे बनाएं Driving license, देखें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा तरीका
इसे भी पढ़ें :6 साल बाद मां बनने वाली हैं Bipasha Basu, बेबी बंप के साथ शेयर की क्यूट फोटो
इसे भी पढ़ें :OnePlus 10 Pro पर बम्पर डिस्काउंट, जानिए इसके फीचर्स और कीमत






