Kohramlive : (Battle Royale Game Indus) गेमर्स को नए गेम्स का एंटरटेनमेंट चाहिए। देशी धरातल पर बना एक गेम जल्द आ सकता है। गेमसर्स को देशी बैटल रॉयल गेम ‘Indus’ खेलने अलग मजा मिलेगा। कंपनी की ओर से इसका ट्रेलर जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में BGMI को देश में बैन किया गया है। Free Fire उसके पहले से बैन है। ऐसे में इस स्वदेशी गेम को पॉपुलर होने का बेहतर मौका मिलेगा।
SuperGaming डेवलपर कर रहा तैयार
मेड-इन-इंडिया इस गेम को डेवलपर SuperGaming तैयार कर रहा है। कंपनी ने इसके ट्रेलर को स्वंतत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह पर जारी किया है। Indus बैटल रॉयल गेम को मोबाइल, PC और कंसोल के लिए जारी किया जाएगा। हाल ही में इसको लेकर डेवलपर ने कम्युनिटी प्लेटेस्ट होस्ट किया था। इसका मकसद इस गेम के फीडबैक को कलेक्ट करना था।
ट्रेलर से लगा सकते हैं गेम के नेचर का अनुमान
SuperGaming Indus के पहले ट्रेलर में इस गेम की झलक दिखाई गई है। इससे अनुमान लगा सकते हैं कि इसका गेमप्ले किस तरह का होगा। अभी जारी ट्रेलर में एक्शन पैक गनफाइट को दिखाया गया है। इसमें प्लेनेट पर मौजूद सबसे कीमती रिसोर्स को कलेक्ट करने के लिए लड़ाई हो रही है। इसमें प्लेयर्स को फ्यूचरिस्टिक स्किन्स दिए गए हैं। ट्रेलर के लास्ट में गणपति से इंस्पायर्ड स्किन को दिखाया गया है। इसके अलावा स्काई से जंप, मैप पर लैंड, वेपन्स और रिसोर्स को जमा करना और ओपोनेंट को खत्म करने जैसे काम किए जा सकते हैं।
इस साल के अंत तक होगा प्री-रजिस्ट्रेशन
ट्रेलर में यह भी बताया गया है कि इसका प्री-रजिस्ट्रेशन इस साल के अंत तक शुरू होगा। इसका प्री-रजिस्ट्रेशन एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से कर सकते हैं। SuperGaming के को-फाउंडर और सीईओ Roby John ने बताया कि Indus ऐसे स्टेज पर है, जहां डेवलपमेंट टीम इसे खेल पा रही है। लेकिन, फाइनल रिलीज से पहले इस पर कुछ काम करना बाकी है।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली को दबोचने वाले अमिताभ चौधरी नहीं रहे… देखें
इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खुशियों में लगी खरोंच, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में कोर्ट गेट के सामने मच गया तहलका… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड जूते, कपड़े के शौक ने बनाया बड़का फ्रॉड, देखिये क्या हुआ सुधाकर और पवन के साथ
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…















