Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक में 14 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। खास बात यह है कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए CM की अगुवाई में एक कमेटी स्पेन और स्वीडन जायेगी। इसके अलावा, जल संसाधन विभाग में नये लिपिक पदों के लिए 2025 की नियमावली को मंजूरी दी गई।
वहीं झारखंड अवर सेवा शिक्षा संवर्ग के पदाधिकारियों को पदोन्नति की स्वीकृति दी गई। राज्य में एविएशन टर्बाइन पर वैट 4% से बढ़ाकर 12% कर दिया गया। राज्य कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अस्पतालों के क्लेम नियमों को भी मंजूरी मिली। अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में अंशकालिक शिक्षकों की कार्यकाल बढ़ाने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, झारखंड ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत राज्यभर के हर पंचायत में 4 प्रशिक्षक होंगे, और 180 छात्रों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये स्टाइपेंड के साथ प्रशिक्षण मिलेगा। यह बैठक राज्य के विकास और सुधार की दिशा में कई अहम कदमों का इशारा करती है।
इसे भी पढ़ें :“गरीब की जमीन, अमीर की तिजोरी, ये नहीं चलेगा अडानी बाबू”…
इसे भी पढ़ें :जनता की आवाज, सीधे पुलिस के दरबार में 16 अप्रैल को…
इसे भी पढ़ें :रांची में पहली बार वायुशक्ति की गूंजेगी दहाड़, CM को मिला न्योता…
इसे भी पढ़ें :हरेक स्कूल में गठन होगा PTA, मनमानी की दीवारें दरकेंगी…
इसे भी पढ़ें :प्रेम विवाह से प्रेम-व’ध तक की रूह कंपा देने वाली कहानी…
इसे भी पढ़ें :रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :रांची की फिजाओं में गूंजते “जय श्रीराम”… देखें वीडियो





