spot_img
spot_img

अजब सा नजारा होगा इस बार दुर्गा पूजा में, तैयारी शुरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची में इस बार दुर्गा पूजा को लेकर गजब की उमंग, तरंग और उत्साह है। मां दुर्गा के आगमन को लेकर चारों तरफ विशेष तैयारी में लोग जुटे हैं। घर-आंगन तक की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। छोटे-बड़े पूजा पंडाल का बनना शुरू हो गया। मूर्तिकार दिन-रात प्रतिमायें तैयार करने में लगे हैं। गुजरे दो साल गाइडलाइन ग्रहण लगा रखा था, उम्मीद है इस बार काफी भीड़ उमड़ने वाली है। इस बार जिला पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। तगड़ा सुरक्षा इंतजाम रखने को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी के सारे पंडालों की सूची मांगी गई है, ताकि हर छोटे-बड़े पंडालों में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया जा सके। जरूरत पड़ने पर बाहर से भी अतिरिक्त फोर्स मंगाये जा सकते हैं। पंडालों के अंदर और बाहर की हिफाजत पर पूरा गौर किया जा रहा है।

एंट्री और एक्जिट गेट अलग अलग बनाने को कहा गया है। वहीं महिला और पुरूष गेट अलग-अलग होंगे। पंडालों के अंदर फायर सेफ्टी इक्यूमेंट लगाना जरूरी होगा। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किये जायेंगे। जगह-जगह वॉच टावर भी लगाये जायेंगे। मनचले और चोर उचक्के सीसीटीवी के निगाह में रहेंगे। मॉनेटेरिंग सिटी कंट्रोल से होगा। भड़काने वाले गानों पर पाबंदी रहेगी। खोया-पाया शिविर पर फोकस रहेगा। हर पंडाल में वोलेंटियर्स होंगे। पंडाल के अंदर सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे। खोजी कुत्ते की मदद ली जायेगी। रंग-बिरंगी रोशनी का पूरा इंतजाम करने को कहा गया है। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी भी पूरी तैयारी में जुटे हैं। रांची ट्रैफिक पुलिस को भी इस बार अलग टास्क मिला है। पुलिस प्रशासन और पूजा पंडाल समितियों के मेम्बरों का एक दूसरे से मिलना-जुलना जारी है। रावण दहन को लेकर भी चिंतन मंथन शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार

इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन  

इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में फिर मिला बम, देखें कैसे किया गया डिफ्यूज…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...