spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ कि राजू अपनी खुशबू को मार देगा। क्योंकि उसके अगल-बगल रहने वाले लोगों ने देखा था कि वह कैसे खुशबू के लिए तड़प रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में तकरार हो गयी, तब खुशबू अपने घर चली गयी। राजू उसे मनाता रहा पर वह नहीं मानी। दोनों बीते एक साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। राजू ने कई दफा उसे अपने प्यार का वास्ता दिया और घर लौट आने को कहा। गुस्से में यहां तक बोल गया कि लगता है तुझे कोई और मिल गया। यही वजह है कि अब तुम मेरे पास आना नहीं चाहती। खुशबू का जवाब क्या आया यह कोई जान नहीं सका, पर कानों-कान गांव में यह बात फैल गयी कि राजू को यह शक हो गया था कि उसकी खुशबू अब किसी और की हो गयी। उसने खतरनाक इरादा बना लिया। कहीं से एक अवैध हथियार का जुगाड़ किया और खुशबू के घर पहुंच गया। एक बार फिर दोनों में खूब झगड़ा हुआ। जब खुशबू साथ जाने से मना कर गयी तो राजू ने उसे गोली मार दी। खुशबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अपनी प्रेमिका का काम तमाम करने के बाद राजू वहां से फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में हुई। खुशबू का घर चान्हो के खक्शीटोली गांव में है। उसके माता-पिता रांची में रहते है। मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते है। यहां उसकी दादी और भाई रहते है। वहीं राजू शहनाईटोली में रहता है। करमा पर्व पर खुशबू अपने घर आयी थी। फिर वह राजू के पास जाने को राजी नहीं हुई थी। दोनों में फोन पर ही खूब कहासुनी हुआ करती थी। कुछ लोग बताते है कि दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे। अचानक दोनों में खटपट हो गई। खटपट होने के पीछे का कारण कोई और है। घटना की खबर पाकर मौके पर चान्हो के थानेदार भी पहुंचे। बीती रात राजू खुशबू के घर आया। रात में ही दोनों में फिर से झगड़ा हुआ। आज सुबह यानि सोमवार को वह उसे गोली मारकर भाग गया। पुलिस फरार राजू की खोज में जुट गयी है।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्‍ट

इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश

इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...