Bihar : बिहार में हर्ष फायरिंग अब ट्रेंड नहीं, त्रासदी बनता जा रहा है। दरभंगा के एक शादी समारोह में डांसर शानू खान की गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार रात हुई इस घटना ने जश्न को मातम में बदल दिया। शादी के मेहंदी कार्यक्रम के दौरान डांस प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें मुजफ्फरपुर से आई चार डांसरों की टीम पर गोलियां चलने लगीं। चश्मदीद डांसर रानी ने बताया कि “मना करने के बावजूद लोग बंदूकें लहराते रहे, हंसते रहे, और फायरिंग करते रहे। इसी दौरान शानू के पेट में गोली लगी और वह स्टेज पर गिर पड़ी।” परिवार ने हत्या का इल्जाम लगाया है। मृतका की मां ने बताया कि बुकिंग करने वाले प्रभात सिंह से शानू का पहले विवाद हुआ था और उसे धमकी भी दी गई थी। शानू एक छह महीने की बच्ची की मां थी। अब मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोग फरार बताये जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…
इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में रांची में जोरदार हवा के साथ बारिश…
इसे भी पढ़ें :फिर होगा रांची में एयर शो!… जानें कब
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, समय और रूट में बदलाव… देखें लिस्ट









