Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची और सरायकेला-खरसावां में अगले 3 घंटे में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD रांची केंद्र के मुताबिक, कुछ हिस्सों में 40–50 km/h की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। साथ ही मेघ गर्जन और बिजली गिरने का खतरा भी है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें। किसान खेतों में न जाएं, मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।









