Ranchi : ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे (रांची मंडल) ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ देरी से चलेंगी, और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
रद्द की गई ट्रेनें (Trains Cancelled)
हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659): 20-26 अप्रैल
राउरकेला-हटिया पैसेंजर (58660): 21-27 अप्रैल
पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18452): 20, 21, 22, 24, 25 अप्रैल
हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस (18451): 21, 22, 23, 25, 26 अप्रैल
हटिया-झारसुगुड़ा मेमू (18175/76): 21-26 अप्रैल
हटिया-दुर्ग स्पेशल (08185): 24 अप्रैल
दुर्ग-हटिया स्पेशल (08186): 25 अप्रैल
भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस (02832): 24-26 अप्रैल
धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (02831): 25-27 अप्रैल
समय में बदलाव (Trains Rescheduled)
एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस (22838): 23 अप्रैल को 4 घंटे लेट
बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस (12836): 24 अप्रैल को 3 घंटे लेट
शॉर्ट टर्मिनेट/प्रारंभ की गई ट्रेनें
गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (15028): 21 और 24 अप्रैल को हटिया पर समाप्त
संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027): 23 और 26 अप्रैल को हटिया से शुरू
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति ज़रूर चेक करें।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…
इसे भी पढ़ें :पुलिस लाइन में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, जवान की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :दिन में खोदा डोभा, रात में भर दिया… देखें वीडियो












