Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार सुबह सेरी बागना इलाके में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई घर तबाह हो गये। करीब 100 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। पहाड़ों से आया मलबा गांव में घुस आया, जिससे भगदड़ और तबाही मच गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रामबन के बनिहाल में लैंडस्लाइड की कई घटनाएं हुई हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद है, सैकड़ों गाड़ियां फंसी हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद कर दिया गया है। वहीं धर्मकुंड गांव में 10 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं और 30 घरों को नुकसान पहुंचा है। चेनाब नदी के पास से 100 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गये हैं। इधर उधमपुर में तेज आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, पेड़ गिरने से सड़कें बंद हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतनी तेज हवाएं 5 साल में पहली बार देखीं। IMD ने अगले 2-3 दिन तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। रामबन, उधमपुर, पुंछ और बारामुला में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। CM उमर अब्दुल्ला ने घटना पर शोक जताया और राहत कार्यों की समीक्षा की बात कही। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रशासन के संपर्क में हैं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
#Update : One person including two children died in the cloud burst that occurred in #Ramban, Jammu last night. Three people lost their lives yesterday #jammuandkashmir #BreakingBad https://t.co/hbvSYGBHkB pic.twitter.com/aCcZh1uCbC
— Indian Observer (@ag_Journalist) April 20, 2025
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…
इसे भी पढ़ें :पुलिस लाइन में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, जवान की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :दिन में खोदा डोभा, रात में भर दिया… देखें वीडियो






