Ranchi : रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में रविवार को सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों से आसमान को रंगीन कर दिया। तिरंगे धुएं की लहरों के साथ 9 एयरक्राफ्ट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ज़मीन पर भारी भीड़, आसमान में देशभक्ति, हर किसी ने अद्भुत नज़ारा देखा।
मंच पर दिखा जोश, मंत्री बोले- ये नया भारत है
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शो में मौजूद थे। उन्होंने इसे “अकल्पनीय और चमत्कारी” करार दिया और सूर्य किरण टीम के पायलटों को सलाम किया। कहा, “ये मोदी जी का नया भारत है, जो आंखों में आंखें डालकर बात करता है।” मंत्री ने इशारा दिया कि सितंबर में फिर एक और एयर शो हो सकता है। मंत्री ने बताया कि 18 अप्रैल की ओलावृष्टि में तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गये, इसीलिए शनिवार को सिर्फ 6 एयरक्राफ्ट उड़ान में शामिल हो पाये थे। एयर शो के लिए भारी भीड़ उमड़ी। नामकुम इलाके में गाड़ियों की लंबी कतारें, कई सड़कें जाम, कई लोग पैदल ही मैदान तक पहुंचे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…
इसे भी पढ़ें :पुलिस लाइन में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, जवान की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :दिन में खोदा डोभा, रात में भर दिया… देखें वीडियो








