Purnia (Bihar) : शादी-बियाह में लड़का-लड़की पक्ष में नोक-झोंक की खबरें तो अक्सर आती है। मगर एक छोटी सी बात पर दूल्हे पक्ष ने ऐसा कि जो हैरान करने वाला है। लड़का पक्ष बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा। शादी की सारी तैयारी हो चुकी थी। लड़की के घरवाले शादी की रस्म में लग गये। इस वजह से बारात को खाना खिलाने में देर हो गई। फिर क्या था लड़का पक्ष नाराज हो गया। नाराजगी इतनी बढ़ी कि शादी की रस्में छोड़कर दूल्हा फरार हो गया। नाराज दूल्हा पक्ष को मनाने की काफी कोशिश, मगर वे लोग नहीं माने। लड़की की मां ने थाने में इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद लड़का पक्ष ने खाना खिलाने में हुए खर्च और बाइक के साथ दूल्हे को मिली सारी सामग्री लौटा दी। यह घटना पूर्णिया के कस्बा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के बतौना गांव स्थित ईश्वरी टोला की है।
दुल्हन की मां ने कहा कि उनकी बेटी की शादी धमदाहा थाना के अमारी कुकरन निवासी फुलेश्वर उरांव के बेटे राजकुमार से तय हुई थी। जब बारात दरवाजे पर आई तो वे लोग शादी की रस्म निभाने में लग गए। इसी दौरान बारातियों को खाना खिलाने में देरी हो गई। दूल्हा और उसके साथी व दूल्हे के पिता नाराज हो गए और वापस लौट गए। दुल्हन की मां ने रविवार को कस्बा थाने में दूल्हा और उसके पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस












