spot_img

मुर्दे को हथकड़ी लगाकर पहुंचाया अस्‍पताल, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hajipur :  जेल में बंद एक कैदी की मौत के बाद अस्‍पताल में जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। हंगामा के बाद मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दे दिया गया। देर रात न्यायिक टीम पूरे मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची। मामला हाजीपुर जेल का है।

इल्‍जाम है कि कैदी की मौत जेल में ही हो गई थी। बावजूद इसके अपनी नाकामी छुपाने के लिए जेल प्रशासन ने अमानवीय करतूत की। मुर्दा को हथकड़ी पहनाकर इलाज के नाम पर अस्‍पताल भेज दिया। परिजनों को भी सूचना दी कि कैदी बीमार है और उसको इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। अधिकारियों को कैदी के बीमार होने की बात बतायी गई। परिजनों का इल्‍जाम जेल प्रशासन ने झूठ बोला। जब वे लोग अस्‍पताल पहुंचे तो उन्‍हें डेड बॉडी मिली। डॉक्‍टरों से जब सवाल-जवाब किया तो डॉक्‍टरों ने बताया कि कैदी अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही मरा था। यहां उसका कोई इलाज नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे हाजीपुर जेल प्रशासन एक कैदी को लेकर अस्पताल पहुंचा था। बताया गया कि लालगंज थाने में एक आपराधिक मामले में जेल में बंद कैदी बीमार था, जिसकी मौत हो गई थी। लालगंज के राजकिशोर नाम का बुजुर्ग 4 दिन पहले जेल पहुंचा था और अचानक उसकी मौत की खबर मिली। यहां याद दिला दें कि 7 दिन पहले भी हाजीपुर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्‍लांट करने में माहिर संतोष का क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए

इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्‍छा है अंडा, रोजाना ज्‍यादा खाने से हो सकती है बीमारी

इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...