spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत छोटे स्‍तर पर बिजनेस करने के लिए लोन प्रदान करने की व्‍यवस्‍था होती है। MUDRA के तहत 3 लोन योजनाएं ऑफर की जाती हैं, जिसका नाम शिशु, किशोर और तरुण है। मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan Yojana) के तहत दी जाने वाली अधिकतम लोन राशि 10 लाख रुपये है। न्यूनतम लोन राशि तय नहीं है। मुद्रा लोन लेने के लिए आवेदक को बैंकों या लोन संस्थानों को कोई गारंटी देने या गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस लोन का भुगतान 3 साल से 5 साल तक कर सकते हैं। इसके लिए बैंक में कोई प्रोसेसिंग फी भी नहीं लगती है। मुद्रा योजना का लाभ केवल मैन्यूफैक्चरिंग, व्यापार और सर्विस सेक्टर में कार्यरत व्यक्तियों, SME, MSME, व्यवसायों द्वारा लिया जा सकता है।

किसको मिलता है यह लोन

  • मुद्रा लोन प्रमुख रूप से दुकानदारों, व्यापारियों, विक्रेताओं, और MSMEs को विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र में कार्यरत लोगों द्वारा लिया जा सकता है।
  • मुद्रा योजना भारत सरकार की क्रेडिट गारंटी योजनाओं के अंतर्गत आती है।
  • लोन की राशि का उपयोग टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट सर्विस के रूप में भी किया जा सकता है
  • सभी गैर-कृषि व्यवसाय, मतलब आय सृजन गतिविधियों में लगे छोटे व्यवसाय मुद्रा लोन का लाभ उठा सकता हैं।
  • मुद्रा योजना का लाभ मुद्रा कार्ड के माध्यम से लिया जा सकता है।

तीन प्रकार के लोन की जानकारी

  • शिशु लोन : इसके तहत, लोन उन लोगों को दिया जाता है जो अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं और आर्थिक मदद की तलाश कर रहे हैं। इसके अंतर्गत अधिकतम 50,000 रु. का लोन दिया जात है। 5 वर्ष की पुनर्भुगतान अवधि के साथ इसकी ब्याज दर 10% से 12% सालाना है।
  • किशोर लोन : ये लोन उनके लिए है जिनका व्यवसाय पहले ही शुरू हो चुका है,  लेकिन अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। इसके तहत दी जाने वाली लोन की राशि 50,000 से 5 लाख के बीच होती है। ब्याज की दर लोन देने वाली संस्था के आधार पर अलग-अलग होती है। व्यवसाय की योजना के साथ-साथ आवेदक का क्रेडिट रिकॉर्ड भी ब्याज दर तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोन भुगतान की अवधि बैंक द्वारा तय की जाती है।
  • तरुण लोन : ये उन लोगों के लिए है, जिनका व्यापर स्थापित हो चुका है और उसे बढ़ाने और संपत्ति की खरीद के लिए धन की आवश्यकता है। इसमें लोन की राशि 5 लाख से 10 लाख के बीच है। ब्याज दर और भुगतान की अवधि योजना और आवेदक के क्रेडिट रिकॉर्ड पर आधारित होती है।

इन गतिविधियों के लिए उठाया जा सकता है लाभ

  • कॉमर्शियल वाहन : ट्रैक्टर, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ट्रॉली, टिलर, माल परिवहन वाहनों, 3-पहिया, ई-रिक्शा, आदि जैसे कॉमर्शियल वाहनों की खरीद के लिए।
  • सर्विस सेक्टर : सैलून, जिम, टेलरिंग की दुकानें, दवाई की दुकानें, मरम्मत की दुकानें और ड्राई क्लीनिंग और फोटोकॉपी की दुकानें आदि का व्यवसाय शुरू करना।
  • फूड और वस्त्र निर्माण क्षेत्र : संबंधित क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के लिए।
  • व्यापारियों और दुकानदारों के लिए : दुकानों, सेवा उद्यमों, व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों और गैर-कृषि आय सृजन गतिविधियों की स्थापना के लिए।
  • छोटे व्यवसायों के लिए उपकरण फाइनेंस योजना : अधिकतम 10 लाख रुपये तक।
  • कृषि-संबद्ध गतिविधियां : कृषि-क्लीनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र, खाद्य और कृषि-प्रोसेसिंग इकाइयाँ, पोल्ट्री, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, छंटाई, पशुधन-पालन, ग्रेडिंग, कृषि उद्योग, डायरी, मत्स्य पालन, आदि व्यवसायों से संबंधित गतिविधियों के लिए।

इन बैंकों से ले सकते हैं लोन

इलाहाबाद बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंडियन ओवरसीज़ बैंक सारस्वत बैंक
आंध्रा बैंक कॉर्पोरेशन बैंक जम्मू एंड कश्मीर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
एक्सिस बैंक फेडरल बैंक कर्नाटक बैंक सिंडीकेट बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा HDFC बैंक कोटक महिंद्रा बैंक तमिलनाड मर्सेंटाइल बैंक
बैंक ऑफ इंडिया  ICICI बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स UCO बैंक
बैंक ऑफ महाराष्ट्र IDBI बैंक पंजाब एंड सिड बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 
केनरा बैंक इंडियन बैंक पंजाब नेश्नल बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 

आवश्यक दस्तावेज

  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • यदि लागू हो तो, आवेदक और सह-आवेदक की पासपोर्ट साइज़ की तस्वीरें
  • आवेदक और सह-आवेदकों के KYC दस्तावेज
  • पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस, आदि)
  • निवास का प्रमाण (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / टेलीफोन बिल / बैंक विवरण, आदि)
  • इनकम प्रूफ, जैसे कि आईटीआर, सेल्स टैक्स रिटर्न, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इत्यादि
  • एक विशेष श्रेणी, जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदि (यदि लागू हो) का प्रमाण
  • व्यवसाय का पता और कार्यकाल प्रमाण, यदि लागू हो
  • रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस या प्रमाण पत्र (यदि कोई हो तो)

महिलाओं को मुद्रा लोन कैसे मिलेगा

PMMY के तहत मुद्रा योजना द्वारा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाता है। भारत सरकार ने भी बैंकों, लोन संस्थानों और माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (MFI) को कम ब्याज दरों पर महिला उद्योमियों को लोन प्रदान करने के लिए कहा है। वर्तमान में, NBFC और MFI से मुद्रा योजना के तहत महिला उद्यमियों को 25 बेसिक पॉइंट कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर किया जाता है।

मुद्रा कार्ड क्या है?

मुद्रा कार्ड एक डेबिट कार्ड है, जो उन लोन आवेदकों को जारी किया जाता है जो मुद्रा लोन (Mudra Loan) के लिए आवेदन करते हैं। जब एक लोन आवेदक मुद्रा लोन के लिए आवेदन करता है, और यदि लोन मंज़ूर हो जाता है, तो उसका मुद्रा लोन अकांउट खुलता है तथा उसी के साथ कार्ड भी जारी किया जाता है। लोन राशि मुद्रा अकांउट में डाली जाती है व लोन आवेदक मुद्रा कार्ड का उपयोग कर के अपने मुद्रा अकांउट से राशि निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :Flipkart पर Cooling Days सेल शुरू!, आधी कीमत पर लें ये सामान..

इसे भी पढ़ें :International Olympic कमेटी की मेजबानी करेगा भारत, Nita Ambani ने की जोरदार पैरवी

इसे भी पढ़ें :दुकानदारों को भी म‍िलेगी 3000 रुपये की मासिक पेंशन, इस तरह कराएं रज‍िस्‍ट्रेशन

इसे भी पढ़ें :देश की पहली Water Taxi सेवा शुरू, जानें कहां से कहां तक की होगी यात्रा

इसे भी पढ़ें :Indian Railway ने नाइट ड्यूटी भत्‍ते में किया बदलाव, अब वंचितों को मिल सकता है अलाउंस

इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहक को फ्री में मिल रहा है 2 लाख रुपये का फायदा!, बस करना होगा यह काम…

इसे भी पढ़ें :IRCTC ने बदला नियम, जान लें वर्ना ऑनलाइन टिकट बुकिंग में होगी मुश्किल

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार सीधे आपके खाते में भेजेगी पूरे 10,000 रुपये!, बस करना होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी की फोटो वाला ऐसा सिक्‍का दिला सकता है 10 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :पेंशन के लिए इस तारीख तक जमा करें Life Certificate, नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...