Gumla : कुख्यात नक्सली संतोष असुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह लैंड माइन बनाने और लगाने में एक्सपर्ट। उसे गुमला पुलिस ने देर शाम तेंदार गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने उसने कई राज उगले हैं। अपने कई साथियों और संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ लगा तुरुप का पत्ता, सुनें क्या बोले DGP…
पुलिस इंस्पेक्टर एसएन मंडल ने बताया कि बीते 9 फरवरी को गिरफ्तार नक्सली बुधराम उरांव ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले थे। उसने कुंजामपाठ में हुये आगजनी की घटना में शामिल संतोष के नाम और ठिकाने के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया था। मिले इनपुट को पुलिस ने गंभीरता से लिया। संतोष की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने उसे धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित और सीमा महतो ने JMM से दिया इस्तीफा
गिरफ्तार संतोष ने बताया कि संगठन में बाहर से आने वाले नक्सलियों को वह लैंड माइंन बनाने और प्लांट करने की ट्रेंनिग देता था। जब भी दस्ता क्षेत्र भम्रण पर रहता था, तब वह दस्ता के करीब 200 मीटर आगे चलता था। हमेशा अपने पास 4-5 लैंड माइंन रखता था। जब कभी भी पुलिस टीम दिख जाती वह फटाक से लैंड माइन प्लांट कर देता था, अगर नहीं कर पाया तो कोड के जरिये दस्ते को सतर्क कर देता था। गुमला के कुंजामपाठ में हाल ही में हुये आगजनी की घटना में भी वह शामिल था। आगजनी की घटना के बाद उसने नक्सली दस्ता को सुरक्षित अड्ड्डों तक पहुंचाया था। वह 15 साल पहले शीर्ष नक्सली नेता बुधेश्वर के दस्ते से वह जुड़ा था। संगठन द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करता था।
इसे भी पढ़ें : बहन की उठने वाली थी डोली, उससे पहले ही घर में मच गया कोहराम, देखें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…






