Ranchi : राजधानी रांची के बुंडू बारूहातू में आज सुबह धान कारोबारी रोशन भगत को गोली मार दी गई। उसे दो गोलियां मारी गई। बेतरह जख्मी रोशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंगदारी नहीं मिलने के चलते बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी। बुंडू के पुराना बाजार टोली में रहनेवाला रोशन भगत गांववालों से धान खरीद कर उसे एक जगह जमा कर फिर उसे बेचा करता था। बारूहातू गांव में उसका एक झोपड़ीनुमा दुकान है। एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आज सुबह उसकी दुकान पर पहुंचे और उससे पैसे की डिमांड कर दी। रोशन ने उससे कहा कि उसके पास कोई पैसा नहीं है, इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। वह बचने के इरादे से गांव की तरफ भागने लगा, पर उसे दो गोलियां लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शक है कि लूटपाट के इरादे से ही रोशन को गोलियां मारी गई। दुकान में रखे कुछ रुपये भी गायब है। पुलिस बदमाशों की खोज में हर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी।
इसे भी पढ़ें : मायके आई दुल्हन को पुलिस ने भेजा जेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : कुल्लू, मनाली और शिमला का बुरा हाल… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची से हावड़ा अब साढ़े 6 घंटे में, रूट और टाइम टेबल… जानें
इसे भी पढ़ें :सही और सटीक जानकारी हो तो विधानसभा के अंदर कोई सवाल नहीं उठेगा : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :27 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :सही और सटीक जानकारी हो तो विधानसभा के अंदर कोई सवाल नहीं उठेगा : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :प्राइवेट स्कूलों की जगह बच्चों का एडमिशन सरकारी उत्कृष्ट विद्यालयों में करायें : अजय राय
इसे भी पढ़ें :बेशक, योजना चाहे जो हो, समय पर पूरा करें : DC
इसे भी पढ़ें :जंगली हाथी गांव में घुसा, मचा कोहराम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बेशक, योजना चाहे जो हो, समय पर पूरा करें : DC












