बेशक, योजना चाहे जो हो, समय पर पूरा करें : DC

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाते हुये इसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। उन्होंने साल 2016-17 से 2021-22 के योजनाओं को समय पर पूरा करने का आदेश दिया है। राजधानी के जिन प्रखंडों में यह काम धीमी गति से हो रहा है, वहां के CO को इसपर गौर करने को कहा है, वहीं वैसे लोगों को चिहिंत करें, जो गलत तरीके से लाभ हासिल कर चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने का हुक्म दिया गया है। वहीं लंबित पड़े बाबा भीम राव अम्बेडकर आवास योजना को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा गया।

DC राहुल कुमार सिन्हा ने मनरेगा जेनेरेशन PERSON DAYS GENERATED का काम 100 परसेंट पूरा कराने का निर्देश दिया, वहीं महात्मा गांधी नेशनल रुरल इम्पोलाइमेन्ट गारंटी योजना हर हाल में पूरा कराने को कहा। DC ने राज्य सरकार के सबसे अहम योजना बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में फोकस करते हुये काम करें, ताकि इसका लाभ किसानों को मिल सके। वहीं कूप निर्माण का कार्य तेजी से कराने को कहा गया। इसको लेकर तमाम CO को आदेश दिया गया। वीर शहीद पोटो खेल विकास योजना में तेजी लाने और  तय समय पर पूरा करने को कहा गया है।

DC राहुल कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर दिखें, उन्होंने इस योजना का लाभ सभी प्रखंडो में देने एवं तय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं तमाम CO को आदेश दिया कि महत्वपूर्ण और मुख्यमंत्री नाम से जुड़ी तमाम योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए इसे तय सीमा में किसी भी हालत में पूरा करने का लक्ष्य बनाने को कहा गया है। वहीं जितने सर्वजन पेंशन संबंधित आवेदन लंबित है, उसे तुरंत निपटा पेंशन की राशि का भुगतान कराने को कहा है। सर्वजन पेंशन योजना (60+), सर्वजन पेंशन योजना (निराश्रित), सर्वजन पेंशन योजना (दिव्यांग) का पेंशन देने का जिम्मा CO अंचल अधिकारी को दिया है। बिरसा हरित ग्राम योजना समय पर पूरा करने को कहा गया है।

DC राहुल कुमार सिन्हा ने अमृत सरोवर का इनलेट और आउटलेट का निर्माण अविलंब करा यह फोकस करने को कहा है कि तालाबों में पानी हो, ताकि इसका लाभ खेती करने वाले को मिल सके। वहीं, इन तालाबों का पानी साफ रहे, इसके लिये वहां नहाना-धोना या फिर मवेशियों को घुसाने का काम नहीं हो। इसके लिए सरोवर के बगल में घाट का निर्माण करने को कहा गया। ताकि लोग सरोवर के बगल घाट में यह काम कर लें, ताकि पानी साफ और स्वच्छ रहें। परफॉर्मेंस ऑडिट के जाँच के दौरान केंद्र प्रायोजित एवं राज्य संचालित योजनाओं के लाभुकों के डाटाबेस के जाँच में जो खामियां पाई गई, उसे दूर कर ठीक-ठाक कर लेने को कहा गया है।

समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित हाई लेवल मीटिंग में DC राहुल कुमार सिन्हा को बताया गया कि विधवा पेंशन के कुल 24,023 लाभुक ऐसे है, जिनका REMARK IN WIDOW NO प्रविष्टि है, जिसे प्रत्येक लाभुक का NSAP-PPS-पोर्टल पर उनके डेटाबेस में REMARK IN WIDOW YES करना जरूरी है। दिव्यांग पेंशन योजना के कुल-5,824 लाभुक ऐसे है, जिनका REMARK IN DISABILITY YES करना जरूरी है। इसपर DC ने सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। 15 वें वित्त आयोग में टाइड एवं अनटाइड की सभी योजना लेने को कहा गया, वहीं इस योजना पर समय-समय पर खर्च करते रहने और जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को समय पर पूरा करने को कहा गया, वहीं सावित्री बाई फुले योजना के तहत फार्म जेनेरेशन कराते हुए इसे 14 अगस्त 2023 तक पूरा करने का  निर्देश दिया गया।

चुनाव को लेकर तैयारी पर फोकस करें

रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारी पर फोकस करने का आदेश दिया है। उन्होंने तमाम CO से कहा है कि साल 2014 एवं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वैसे मतदान केंद्र जहाँ 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हैं, वैसे केंद्रों की पहचान कर मतदाताओं के बीच मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के पर विशेष दें।  बैठक में रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, DRDA के निदेशक रामवृक्ष महतो, रांची के जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा एवं राँची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : सावन की पहली सोमवारी को पहाड़ी मंदिर में उमड़ी भीड़…

इसे भी पढ़ें : स्कूल गए दो बच्चों की मौ’त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : गुमला में बुजुर्ग को पी’ट-पी’टकर उतारा मौ’त के घाट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : “घूंघट” में रांची पहुंची गदर की “शकीना”…

इसे भी पढ़ें : पत्नी बोली, तू कुछ भी कर लें, तेरे साथ नहीं रहेंगे…

इसे भी पढ़ें : JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…

इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन ऑक्टोपस का एक जाबांज नहीं रहा, CRPF दुखी…

इसे भी पढ़ें :जेठानी पीटने लगी अपना माथा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पोते को मारने से मना करने पर पिता का किया खू’न… देखें

इसे भी पढ़ें :मां के सामने गहरे पानी में डूब गई संजना, NDRF पहुंची… फिर क्या हुआ जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...