Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवास और अन्य सरकारी दस्तावेजों के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने वाले गिरोह के दूसरे मास्टरमाइंड उत्कृष्ट राठौर उर्फ दीपक को गोड्डा से अरेस्ट कर लिया गया। उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं, जिनकी जांच जारी है। यहां याद दिला दें कि पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस मामले में गिरोह के हेमंत कुमार साह को गिरफ्तार किया था। वह सदर थाना क्षेत्र के पहाड़िया टोला गांव से धरा गया था। इस संबंध में पंचायत सेवक उत्तम कुमार घोष की लिखित शिकायत पर मुफस्सिल थाना में (कांड संख्या 79/26) दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार हेमंत ने खोल कई राज
गिरफ्तार हेमंत कुमार शाह ने अपना गुनाह कबूल करते हुये पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले। मिले इनपुट पर पुलिस ने गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र स्थित सोनारचक गांव में छापेमारी की। यहां से दूसरे अभियुक्त उत्कृष्ट राठौर उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार उत्कृष्ट ही वह शख्स था, जो तकनीकी माध्यमों से नकली दस्तावेज तैयार करता था। जांच में सामने आया है कि हेमंत ग्रामीण इलाकों से लोगों के कागजात और पैसे इकट्ठा करता था। इसके बाद वह सारी जानकारी उत्कृष्ट को भेज देता था। आरोप है कि उत्कृष्ट विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता और साइबर कैफे से उनकी प्रिंट कॉपी निकालकर हेमंत तक पहुंचा देता था। इसके बाद इन दस्तावेजों को असली बताकर ग्रामीणों को सौंप दिया जाता था। इस पूरे मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि हेमंत कुमार साह की गिरफ्तारी में गांव वालों ने अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों का आरोप था कि जन्म प्रमाण पत्र, जाति, आवास और आधार कार्ड बनवाने के नाम पर हेमंत ने उनसे हजारों रुपये वसूले थे। पैसे लेने के बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया था। काफी दिनों तक इंतजार के बाद ग्रामीणों ने एक योजना बनाई। उन्होंने नये दस्तावेज बनवाने का झांसा देकर हेमंत को गांव बुलाया। जैसे ही वह पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
इसे भी पढ़ें : जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिले 340 नये पहरेदार, महिला शक्ति की दमदार मौजूदगी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में डूरंड कप को लेकर तैयारी तेज, ये बोले CM हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़ें : दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें
इसे भी पढ़ें : जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…












