spot_img
spot_img

मायके आई दुल्हन को पुलिस ने भेजा जेल… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : शादी के बाद वह खुशहाल जिंदगानी बिता रही थी। मायके आई तो बड़ा कांड कर गई। उसने अपने पहले प्यार को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुराने आशिक नयन कुमार सिंह की डेड बॉडी को जंगल में दफना दी। इस पाप में बहन का साथ उसके दो भाइयों ने दिया। पुलिस ने तीनों भाई-बहन को धर दबोचा और सलाखों के पीछे डाल दिया। गिरफ्तार बहन ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया और नयन की हत्या के पीछे छिपे सारे राज उगल डाले। उसने पुलिस को बताया कि शादी से पहले नयन कुमार सिंह के साथ उसका परेन प्रसंग था। इस बीच उसकी शादी छत्तीसगढ़ में हो गई। उसके मायके आने की खबर सुन नयन उससे मिलने उसके गांव तक पहुंच गया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। चोरी-छिपे वह उससे मिलने चली गई। भाइयों ने उसे देख लिया। भाइयों के गुस्से के आगे वह टूट गई और राज खोल गई कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी के बाद से ही नयन उसे ब्लैकमेल कर रहा है। यह सुन भाइयों का खून खौल गया। बहन की रजामंदी से तीनों ने मिलकर नयन को मौत के घाट उतार दिया। कांड करने के बाद बहन अपने ससुराल चली गई। उसका मायके पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के बरसैयता गांव में है। वहीं नयन पलामू के छतरपुर गांव में रहता था। इधर नयन के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद उसके घरवालों ने बीते 22 जून को थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस के कान में किसी ने फूंक मारी। पुलिस को पता चला कि पूरी कहानी के पीछे शादीशुदा एक लड़की है। शक के आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ जाकर विवाहिता को अपनी कस्टडी में ले लिया। कड़ाई से पूछे जाने पर विवाहिता टूट गई। इसके बाद पुलिस नयन की डेड बॉडी तक पहुंच गई। एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज नयन का शव कब्र से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया। वहीं एक बहन और दो भाइयों का हंसता खेलता घर बर्बाद हो गया।

इसे भी पढ़ें : कुल्लू, मनाली और शिमला का बुरा हाल… जानें

इसे भी पढ़ें :सही और सटीक जानकारी हो तो विधानसभा के अंदर कोई सवाल नहीं उठेगा : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :प्राइवेट स्कूलों की जगह बच्चों का एडमिशन सरकारी उत्कृष्ट विद्यालयों में करायें : अजय राय

इसे भी पढ़ें :बेशक, योजना चाहे जो हो, समय पर पूरा करें : DC

इसे भी पढ़ें :जंगली हाथी गांव में घुसा, मचा कोहराम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बेशक, योजना चाहे जो हो, समय पर पूरा करें : DC

इसे भी पढ़ें :जंगली हाथी गांव में घुसा, मचा कोहराम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...

ओरमांझी के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का गौरव…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मेहनत, संघर्ष और सपनों की उड़ान...