Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज CM हेमंत सोरेन से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और डूरंड कप के नोडल ऑफिसर कर्नल हेमचंद्रा मिले। यह बातचीत देश का गौरवशाली और ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप को लेकर हुई, जिसकी मेजबानी पहली बार झारखंड की धरती करने जा रही है। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 26 जुलाई से डूरंड कप के मुकाबलों की शुरुआत होने की संभावना है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों, सुरक्षा इंतजामों, खिलाड़ियों की सुविधाओं और विभिन्न विभागों के साथ हो रहे समन्वय की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।
CM बोले, यह झारखंड के लिये गर्व का पल
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि डूरंड कप केवल एक टूर्नामेंट नहीं, भारतीय फुटबॉल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिलना झारखंड के लिये सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभायें लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं। डूरंड कप जैसे बड़े आयोजन यहां के युवाओं और खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देंगे तथा उनके लिये अवसरों के नये द्वार खोलेंगे। CM हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिये कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जायें। खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेलों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के सफल संचालन के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसे भी पढ़ें : दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें
इसे भी पढ़ें : जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…
इसे भी पढ़ें : पलक झपकते बिक गईं 50 गाड़ियां, टॉप स्पीड 231 किमी प्रति घंटा…
इसे भी पढ़ें : इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें












