इस SUV की जबरदस्त डिमांड, खरीदने की मची होड़

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ने एक्सयूवी 700 को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली SUV बन गई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी इस साल दशहरे से शुरू होगी, जिसमें 25,000 गाड़ियां ग्राहकों तक को दी जाएगी, जिसमें ज्यादातर टॉप-एंड जेड8 एल वेरिएंट हैं, जो नवंबर तक ग्राहकों के घर पहुंच जाएंगे।

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ छह वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसका शरूआती मॉडल N Z2 है, जो एसी वेंट और एलईडी टेल-लैंप जैसे फीचर्स के साथ आती है। स्कॉर्पियो एन जेड2 की कीमत 11.99 लाख से 12.49 लाख रुपये तक है। इसका वेटिंग पीरियड फिलहाल पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट के लिए लगभग 22 महीने तक जा पहुंचा है।

स्कॉर्पियो N Z4 का वेटिंग पीरियड भी दो साल तक का है। यह वेरिएंट 8.0-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल और ESC जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी कीमत 13.49 लाख-16.49 लाख रुपये तक है।

Scorpio Z6 and Z8

महिंद्रा टॉप-स्पेक स्कॉर्पियो एन जेड 8 एल की डिलीवरी में जल्दी देने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इसकी डिमांड भी ज्यादा है। स्कॉर्पियो N Z8L पेट्रोल और डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड लगभग 20 महीने है, जो मौजूदा समय में लाइन-अप में सबसे कम है।

स्कॉर्पियो Z6 और Z8 पर दो साल का वेटिंग पीरियड चल रहा है। Z6 में सनरूफ, ड्राइव मोड और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स हैं, जबकि Z8 में लेदर इंटीरियर, पावर्ड मिरर और कर्टेन एयरबैग है। स्कॉर्पियो Z6 की कीमत 14.99 लाख-16.95 लाख रुपये है, जबकि Z8 की कीमत 16.99 लाख-21.90 लाख रुपये है।

इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार XUV700 के कुछ वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड लगभग तीन महीने कम हो गया है, जिसमें टॉप-स्पेक AX7 L पर वेटिंग पीरियड लगभग 16 महीने है, जो कुछ महीने पहले 19 महीने का था।

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : केवल 12 हजार रुपये की खातिर कर डाला यह… देखें

इसे भी पढ़ें : 60 कॉलेज गर्ल्स का नहाने का वीडियो वायरल, लड़कियां बोलीं- “We want justice”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...

भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola...

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0