Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी और तभी याद आता है कि स्मार्टवॉच की बैटरी खत्म है। फिर शुरू होती है उस छोटे-से मैग्नेटिक चार्जर को ढूंढने की मशक्कत, जो अक्सर जरूरत पड़ने पर गायब हो जाता है। लेकिन अब शायद यह झंझट खत्म होने वाला है। गुरुग्राम की लोकप्रिय ऑडियो और वियरेबल कंपनी boAt ने भारत में पहली बार ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं, जिन्हें चार्ज करने के लिये किसी अलग डॉक या मैग्नेटिक पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वही Type-C केबल काम करेगी, जिससे आपका फोन, लैपटॉप या पावर बैंक चार्ज होता है। कंपनी ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच boAt Storm Call 4 और boAt Ultima Vogue 2 लॉन्च की हैं।
कम कीमत में फीचर्स का धमाका
boAt Storm Call 4 उन लोगों के लिये खास मानी जा रही है, जो कम बजट में स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच HD डिस्प्ले, 500 निट्स तक ब्राइटनेस, फंक्शनल क्राउन, Bluetooth Calling, Heart Rate Monitoring, SpO2 Tracking, Sleep और Stress Monitoring जैसे फीचर्स दिये गये हैं। महिलाओं के लिये इसमें Female Wellness Tracking भी मौजूद है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये Emergency SOS फीचर भी शामिल किया गया है।
बारिश और पसीने से भी नहीं डर
Storm Call 4 को IP68 रेटिंग दी गई है। यानि हल्की बारिश, पसीना और पानी के छींटे इस वॉच को आसानी से नुकसान नहीं पहुंचायेंगे। फिटनेस पसंद करने वालों के लिये इसमें 100 से ज्यादा Sports Modes दिये गये हैं। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिन तक चल सकती है।
कीमत भी हल्की
boAt Storm Call 4 की कीमत सिर्फ 1,599 रुपये रखी गई है। प्री-बुकिंग 29 मई 2026 से शुरू होगी। वहीं, बिक्री 12 जून 2026 से शुरू होगी।
प्रीमियम लुक और दमदार डिस्प्ले
अगर आप थोड़ी ज्यादा प्रीमियम स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो boAt Ultima Vogue 2 चर्चा में है। इसमें 1.96 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000 निट्स तक ब्राइटनेस, मेटल फ्रेम डिजाइन, Bluetooth Calling जैसे प्रीमियम फीचर्स दिये गये हैं। इसका मेटल बॉडी लुक इसे ज्यादा स्टाइलिश और शानदार बनाता है।
हेल्थ और फिटनेस का पूरा ध्यान
Ultima Vogue 2 में भी हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं, Heart Rate Monitoring, SpO2 Tracking, Sleep Monitoring, Stress Monitoring, Female Wellness Tracking, Emergency SOS। इसके अलावा फिटनेस लवर्स के लिये 100+ Sports Modes भी मौजूद हैं।
10 दिन की बैटरी, कई रंगों में उपलब्ध
कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और यह कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।
अब अलग चार्जर रखने की टेंशन खत्म
टेक मार्केट में boAt की इस नई पहल को काफी बड़ा बदलाव माना जा रहा है। क्योंकि अब स्मार्टवॉच के लिये अलग चार्जर संभालने की परेशानी कम हो सकती है। यानी अब एक ही Type-C केबल से फोन भी चार्ज होगा, लैपटॉप भी और स्मार्टवॉच भी। शायद यही वजह है कि boAt की ये नई स्मार्टवॉच लॉन्च होते ही चर्चा में आ गई हैं।
इसे भी पढ़ें : लालची बेटियों ने जिंदा पिता को कागजों में ‘मृत’ बना दिया, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : 47 गेंदों में 96 रन ठोक IPL 2026 में चमके वैभव सूर्यवंशी…
इसे भी पढ़ें : अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर DSP से हुआ प्यार, फिर कर दिया भरोसे का खू’न…
इसे भी पढ़ें : 70 लाख से ज्यादा ‘अनमैप्ड’ मतदाता रडार पर, भरना होगा इन्यूमरेशन फॉर्म…






