Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा दौर शुरू हो सकता है, जहां कारें सिर्फ पेट्रोल से नहीं, बल्कि गन्ने से बने ईंधन पर भी दौड़ती नजर आयेंगी। देश में ग्रीन मोबिलिटी को नई रफ्तार देने की दिशा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून 2026 को दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अपनी फ्लेक्स-फ्यूल सक्षम कार पेश करेगी। अगर यह लॉन्च होता है, तो यह भारत की पहली ऐसी 4-व्हीलर हो सकती है जो E100 यानी 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलने में सक्षम होगी।
क्या होती है Flex Fuel Car?
फ्लेक्स-फ्यूल वाहन ऐसे इंजन से लैस होते हैं जो पेट्रोल और एथेनॉल के अलग-अलग मिश्रणों पर चल सकते हैं। जैसे
- E20 : 20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल
- E85 : 85% एथेनॉल + 15% पेट्रोल
- E100 : 100% एथेनॉल
E100 तकनीक वाली कारों में खास तरह के फ्यूल टैंक, इंजन और इग्निशन सिस्टम लगाए जाते हैं ताकि एथेनॉल की अधिक नमी वाली प्रकृति से वाहन प्रभावित न हो।
क्या Fronx का नया अवतार आयेगा?
ऑटोमोबाइल बाजार में चर्चा तेज है कि कंपनी अपनी लोकप्रिय SUV कूप Maruti Suzuki Fronx का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन पेश कर सकती है। पिछले साल जापान मोबिलिटी शो 2025 में सुजुकी ने Fronx Flex Fuel कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था, जो E85 फ्यूल ब्लेंड पर चलने में सक्षम था। अब माना जा रहा है कि कंपनी इसका अपग्रेडेड E100 वर्जन पेश कर सकती है या फिर कोई बिल्कुल नया मॉडल लॉन्च कर सकती है।
भारत के लिये क्यों खास है E100 टेक्नोलॉजी?
यह तकनीक सिर्फ नई कार नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा और अर्थव्यवस्था से जुड़ा बड़ा बदलाव मानी जा रही है। इसके कई बड़े फायदे बताये जा रहे हैं —
- पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी
- आयातित कच्चे तेल का खर्च घटेगा
- प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम होगा
- किसानों को एथेनॉल उत्पादन से फायदा मिलेगा
- ईंधन अपेक्षाकृत सस्ता हो सकता है
- भारत अपनी जरूरत का लगभग 87 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में एथेनॉल आधारित ईंधन देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
गडकरी बोले, “सस्ता और स्वदेशी ईंधन ही भविष्य”
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को प्रदूषण-मुक्त, सस्ते और स्वदेशी ईंधन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि Toyota, Tata Motors, Mahindra & Mahindra और Suzuki समेत 12 कंपनियां पहले ही फ्लेक्स-फ्यूल वाहन प्रदर्शित कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार E20 पेट्रोल को पहले ही स्टैंडर्डाइज कर चुकी है और अब आगे E22, E25, E27 और E30 जैसे फ्यूल स्पेसिफिकेशन पर भी काम हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल
इसे भी पढ़ें : 27 लाख लूट के मास्टरमाइंड का एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…
इसे भी पढ़ें : नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…






