spot_img
spot_img

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जून 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के इस फैसले के बाद अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कंपनी ने क्यों बढ़ाये दाम?

मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा है कि लगातार बढ़ती उत्पादन लागत, महंगाई और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के कारण यह फैसला लेना पड़ा। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ समय से लागत को नियंत्रित करने की हर संभव कोशिश की गई, ताकि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। लेकिन अब हालात ऐसे हो गये हैं कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि कीमतों में बदलाव इस तरह किया जायेगा जिससे ग्राहकों पर असर न्यूनतम रहे। हालांकि, जून से नई कार खरीदने वालों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

कौन-कौन सी गाड़ियां होंगी महंगी?

मारुति की एंट्री-लेवल कारों से लेकर प्रीमियम एमपीवी तक, लगभग पूरा पोर्टफोलियो इस बढ़ोतरी से प्रभावित होगा। इसमें शामिल हैं:

  • एस-प्रेसो
  • ऑल्टो K10
  • सेलेरियो
  • वैगन-आर
  • स्विफ्ट
  • बलेनो
  • ब्रेजा
  • ग्रैंड विटारा
  • इनविक्टो

फिलहाल कंपनी की गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.49 लाख से शुरू होकर ₹28.7 लाख तक जाती है।

पिछले साल ग्राहकों को मिली थी बड़ी राहत

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल GST 2.0 लागू होने के बाद मारुति ने कई मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती की थी।

  • एस-प्रेसो: ₹1.29 लाख तक सस्ती
  • ऑल्टो K10: ₹1.07 लाख तक कटौती
  • सेलेरियो: ₹94 हजार तक कम
  • वैगन-आर: ₹79 हजार तक सस्ती हुई थी

क्या करें ग्राहक?

अगर आप आने वाले समय में मारुति की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मई के भीतर बुकिंग कराना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। जून से कीमतें बढ़ने के बाद आपकी पसंदीदा कार पहले से ज्यादा महंगी हो जायेगी।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने की 5 देशों की यात्रा, किसे दिया क्या खास तोहफा… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...