Ranchi : केवल 12 हजार रुपये पचा लेने के कारण एक जवान लड़के मोती नायक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मर्डर करने के बाद उसकी डेड बॉडी को एक खेत में दफन कर दिया गया। वहीं खुदिल नायक अपने बेटे की खोज में जहां-तहां भटकते रहे। बेटे को हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन में ही खुदिल नायक को यह भनक लगी कि छितेस्वर लोहरा ने अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके बेटे मोती नायक का किडनैप कर लिया है। यह बात बीते 17 सितम्बर को ठाकुरगांव थाना तक पहुंची। पुलिस ने संदेही गुनाहगार छितेस्वर लोहरा को उठा लिया। उसने पुलिस के सामने जो राज खोला, उसे सुन पुलिस सन्न रह गई। इस कांड में शामिल अन्य बदमाशों बीरबल लोहरा, रवि लोहरा, बसंत लोहरा, मनक करमाली और शिवलाल लोहरा को भी धर लिया गया। इनलोगों की निशानदेही पर मुरूमगड़ा गांव के एक खेत में गड्ढा खोदा गया। वहां दफन मोती नायक की डेड बॉडी बरामद कर ली गई। सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी की मौजूदगी में लाश बाहर निकाली गई। यह सनसनीखेज वारदात रांची के बुढ़मू के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में हुई।

गिरफ्तार संदेही गुनाहगारों ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में कातिलों ने खुलासा किया है कि मोती नायक ने उनलोगों को त्रिपुरा में काम दिला देने का वादा किया था। करीब 2 माह पहले इनलोगों ने मोती को 12 हजार रुपये भी दिये। इल्जाम है कि मोती नायक इनलोगों का ना तो त्रिपुरा ले गया और ना ही उनके रुपये वापस किये। रूपये लेने के बाद भी मोती उन्हें त्रिपुरा नहीं ले गया। इसके बाद ही उसे जान से मार देने की प्लानिंग बना ली गई। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार मोती नायक का किडनैप कर लिया गया। मौत के घाट उतारने के बाद उसे खेत में दफन कर दिया। मारा गया मोती ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के नायक मोहल्ला का रहनेवाला था।
इसे भी पढ़ें :15 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी धराया, मुंबई में ले रखा था पनाह… देखें
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…










