Kohramlive Desk : जमीन जायदाद के लफड़े को लेकर भाई-भाई का जानी दुश्मन बन गया। बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई को गड़ासे से काट डाला। उसके गले पर जोरदार प्रहार किया गया था। दिल दहला देने वाली यह वारदात गोरखपुर से सामने आई है। 70 साल के श्रीकांत शर्मा के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा भाई व्यास शर्मा अलग रहता है। बाकी दोनों बेटे श्यामसुंदर शर्मा और पूरन शर्मा पापा के साथ ही रहते हैं। भाइयों में जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। रविवार को मझला बेटा श्याम सुंदर अपने निर्माणधीन मकान में लोहे का गेट लगवा रहा था। जिसका विरोध बड़ा भाई व्यास शर्मा करने लगा। दोनों में तुम ताम शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से लोग जुट गये। बड़े भाई व्यास शर्मा ने आव देखा न ताव मझले भाई श्याम सुंदर के सिर और गले पर गड़ासे से दना-दन कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या करने के बड़े भाई पकड़ा गया। इस झगड़े में एक भाई मारा गया और दूसरा जेल चला गया। यह घटना गोरखपुर के पिपरा मुगलान गांव की है।
इसे भी पढ़ें : रांची के सेल्स मैनेजर को पलामू में मारी गोली…
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : बिहार में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन… जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है, आखिर हवन के दौरान बार-बार क्यों कहा जाता है- स्वाहा
इसे भी पढ़ें :यहां हर 30 साल में एक बार अंडे देती है चट्टान!
इसे भी पढ़ें :24 साल के युवक ने की 61 की दादी से शादी, बाप बनने की डिमांड
इसे भी पढ़ें :Agneepath Yojna पर सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीरों’ को 10% आरक्षण का ऐलान
इसे भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है, आखिर पैदा होते ही काला क्यों होता है बालों का रंग?
इसे भी पढ़ें :रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पत्नी का बड़ा दुख, पति रोज सजता संवरता है औरत की तरह….








