UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात करीब 12 बजे DIG गोरखपुर को फोन कर धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
लोकेशन ट्रेस कर किशोर को पकड़ा
मोबाइल लोकेशन के आधार पर गोरखपुर और कुशीनगर के पटहेरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के बलुआ तकिया गांव में छापेमारी कर 15 साल के किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नशे का भी आदी है। जांच के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पहले भी दे चुका है धमकी
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में भी यही किशोर तीन बार श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका था। उस समय भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुये कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें : नौकरी का आखिरी दिन बना यादगार, रांची पुलिस ने दी गरिमामयी विदाई
इसे भी पढ़ें : मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन
इसे भी पढ़ें : बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…
इसे भी पढ़ें : तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…
इसे भी पढ़ें : घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…








