UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संगठन में सामाजिक संतुलन साधते हुये OBC वर्ग को विशेष प्रतिनिधित्व दिया है। नई टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री समेत विभिन्न मोर्चों और संगठनात्मक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसे-क्या मिली नई जिम्मेदारी…
पार्टी ने नवाब सिंह नागर (पश्चिम), पूरन लाल लोधी (ब्रज), राम किशोर साहू (कानपुर), अवधेश द्विवेदी (अवध), अशोक चौरसिया (काशी) और विनोद राय (गोरखपुर) को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोर्चों की बात करें तो रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम जुलूस पर रांची में इन प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री… जानें
इसे भी पढ़ें : वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…
इसे भी पढ़ें : जब बेटी बनी जश्न की वजह, 21 किलो रसगुल्ले बांटकर मनाई खुशी…
इसे भी पढ़ें : भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो












