रांची : साल के पहले ही दिन जुटे परिवार को बिटिया नेहा उर्फ गुडि़या की सबको खूब याद आ रही थी। करीब एक साल पहले ही गुडि़या ब्याह कर अपने ससुराल चली गई थी। परिवार का हर सदस्य अपने-अपने तरीके से हंसमुख गुडि़या को याद कर उसकी खुशहाल जिंदगी की दुआ मांग रहे थे। तभी अचानक दिन के 3 बजे के करीब भाई रोहित कुमार सिंह का मोबाइल बजा। फोन करने वाले ने सिर्फ इतना कहा, नेहा मर गई। सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ, पर ससुराल में रुलाई और सताई जा रही नेहा के बारे में मिली सूचना पक्की निकली। पूरे घर में कोहराम मच गया। वहीं से रांची पुलिस कप्तान को इस बात की इत्तला देते हुये प्रार्थना कि गई कि बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाए। नेहा का ससुराल रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन कॉलोनी में है। उसके पति रतन कुमार का खटाल है। इल्जाम है कि एक लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने के कारण नव विवाहिता नेहा की जान ले ली गई। भाई रोहित ने कलपते हुये पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि, “जेतना शक्ति रहे ओतना शादी में खर्चा कईले रहीं। 5 लाख रुपया से ज्यादा खर्चा भईल रहे। शादी के कुछे दिन बाद गुड़िया को दहेज की खातिर सतावन जाय लगल।
ई बात के चर्चा गुड़िया फोन पर कईले रहे। इ लोग ओकरा साथे बहुत मारपीट करत रहे। हमनी के माली हालत बहुत ठीक ना रहे। एही खातिर उनकर मन के मुराद पूरा ना कर पवनी, त हमर बहिन के मार देहलस”। भाई रोहित कुमार सिंह ने आगे बताया कि उसकी बहन के कान और गाल पर चोट के गहरे निशान मिले। उसे गला घोंटकर मार डाला गया। गुड़िया की शादी 8 दिसंबर 2020 को रतन कुमार के साथ हुई थी। रतन मूल रूप से आरा के बरगही गांव का रहनेवाला है। वर्तमान में रांची के मेकॉन कॉलोनी में खटाल चलाता है। शादी के समय दहेज संबंधी सारे रस्मों की अदायगी की गई थी। इल्जाम है कि शादी के कुछ महीने के बाद से ही गुड़िया को सताने का दौर शुरू हो गया था। बीते साल 15 अगस्त को गुड़िया के मायकेवाले रांची आए और अपनी बिटिया के ससुरालवालों को बहुत समझाया-बुझाया।
उस समय मायकेवाले गुड़िया के विदा कराकर अपने साथ लेते गये। कुछ दिन गुड़िया वापस अपने ससुराल लौट गई। पति रतन कुमार ने गुड़िया को ठीक से रखने की बात कही थी। मगर ये लोग फिर से गुड़िया को सताने लगे। साल के पहले ही दिन आई मनहूस खबर से पूरा परिवार रोने लगा। रोहित ने गुड़िया के पति रतन कुमार, सास तेतरी देवी, ननद बेबी कुमारी, ननद रिमझिम देवी, भसुर चंदन कुमार, भाभी रेखा देवी, देवर नरेंद्र कुमार, देवर गणेश कुमार, देवर इंद्रजीत कुमार पर रांची के डोरंडा थाने में दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। सुनें क्या बोले मृतका नेहा के मामा बिंदेश्वर सिंह और पुलिस डोरंडा पुलिस…
Read More : झारखंड में लग सकती है पाबंदियां, हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिया ये सुझाव
Read More : CORONA BLAST: नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
Read More :इस विश्वविद्यालय के 13 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित, अगले आदेश तक यूनिवर्सिटी बंद
Read More :कोरोना को लेकर कल सरकार लेगी बड़ा फैसला, सीएम हेमंत बोले…
Read More :एंटी क्राइम चेकिंग में क्रिमिनल्स का पुलिस ने क्या किया, देखें…
Read More :स्कूल-कॉलेज बंद, सभी ऑफिसों में 50 फीसदी क्षमता के साथ होगा कामकाज
Read More :उप सरपंच को सोई अवस्था में गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Read More :अपने ही फ्लैट के नीचे मिली भावेश की लाश, पुलिस बोली…
Read More :रेलवे ट्रैक पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया
Read More :लावारिस कुत्ते की खातिर झोंटा-झोंटी
Read More :इस हाल में मिला 4 दिनों से गायब दिलीप, आक्रोशित हुये ग्रामीण…
Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना
Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…














