खंडहर का सच, एक पत्नी की सिसकती रात, खू’न खौल उठेगा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : उस रात बस एक सन्नाटा था, बेचैन करने वाला, कांपती हुई हवाओं में लिपटा सन्नाटा। बोकारो की सेक्टर 12A की एक वीरान इमारत, जहां अब सिर्फ जंग लगे गेट और उखड़ी हुई दीवारें थीं, उस रात एक गवाही बन गई, इंसानियत की आखिरी चीख की। वो औरत — उम्र कोई तीस के करीब, नाम… किसी दस्तावेज में दर्ज होगा, पर उस रात उसकी पहचान सिर्फ एक थी, एक पत्नी, जो अपने पति के साथ दिहाड़ी की थकान मिटाने निकली थी। दुनिया की नजर में ये एक साधारण दंपती था। पर किसे पता था कि उनकी जिंदगी का सबसे भयानक अध्याय बस कुछ कदम दूर खड़ा है? दुंदीबाद की चकाचौंध से दूर, जब दोनों टहलते-टहलते थक चुके थे, तभी सामने से एक परिचित मुस्कान आई, विशाल कुमार। “भैया, चलिए छोड़ देते हैं… रात हो रही है…” टोटो में बैठते हुये उन्होंने नहीं सोचा था कि यह सवारी उन्हें नरक के दरवाजे तक ले जायेगी। टोटो चला रहा था कृष्ण कुमार, और पीछे की सीट पर आ बैठे थे अजय कुमार और साहिल कुमार, चार चेहरे, जिनकी आंखों में इंसानियत नहीं, शिकारी की भूख थी।

और फिर…सड़क को छोड़, टोटो अचानक एक वीरान रास्ते की ओर मुड़ गया। “इधर क्यों?” पति ने पूछा, पर जवाब सिर्फ एक था, दरवाजा बंद हो चुका था, अब रास्ता सिर्फ खंडहर तक जाता था। खंडहर, एक टूटी स्कूल बिल्डिंग, जहां कभी बच्चे पढ़ते थे, आज उस जगह चार दरिंदों ने एक औरत की आबरू से खेला। पति के सामने, बारी-बारी से, उस नारी को कुचला गया। और वह इंसान, जो उसकी दुनिया था, उसे लाचार खड़ा देखा करता रहा, बंधा हुआ, टूटा हुआ, और अंततः… चुप। दिल को झकझोर देने वाली ये वारदात जब बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह को कानों तक पहुंची तो उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से लिया। स्पेशल टीम बनाई गई। नतीजा पुलिस की पकड़ में आ गया विशाल कुमार। उसके चेहरे पर ना पछतावा था, ना डर। उसने घटना के पीछे छुपे राज उगले और बोला “कहानी तो बहुत लंबी है साहब, मैंने ही नहीं देखा था, मैंने रचाया था ये खेल…” उसने बताया, एक प्लान था, नशे में लाकर, विश्वास देकर, ‘घर छोड़ने’ के नाम पर खंडहर तक ले जाना। उसके साथी कृष्ण, जो टोटो चलाता था, और अजय-साहिल, जो हमेशा “काम” के लिए तैयार रहते थे। उसकी ज़ुबान खुली और उसके साथियों कृष्ण, अजय और साहिल की गर्दनें भी पुलिस के शिकंजे में आ गईं।

इसे भी पढ़ें : आज से बदले 5 बड़े नियम, रसोई से लेकर जेब तक पर असर

इसे भी पढ़ें : एक साथ धराये बाप-बेटा, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कोरजा टोली की जीत, दो महीने में बनेगी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Miss World 2025 : थाईलैंड की बेटी बनी दुनिया की रानी, मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता की कहानी

इसे भी पढ़ें : रांची DC को आया गुस्सा, दो इंजीनियरों की सैलरी होल्ड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : DGP बदले गये, ये होंगे नये पुलिस महानिदेशक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...