Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी से सटे ओरमांझी के कोरजा टोली गांव के ग्रामीणों के संघर्ष और सामूहिक आवाज ने आखिरकार रंग ला दिया। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क में अब कोरजा टोली के पास सर्विस रोड का निर्माण ढाई महीने में पूरा कर दिया जायेगा। इसकी घोषणा राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू की पहल पर NHAI डायरेक्टर ने की है। कुछ रोज पहले ग्रामीणों ने खेत-खलिहान और रोजमर्रा की आवाजाही की परेशानी को लेकर प्रदर्शन किया था। सांसद आदित्य प्रसाद साहू और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी। जनप्रतिनिधियों ने मामले को गंभीरता से लिया और NHAI से बात कर समाधान का आश्वासन दिया। कोरजा टोली गांव में हुई पंचायतनुमा बैठक में ग्रामीणों ने साफ कहा, “खेत उस पार है, सड़क बाधा बन गई है, सर्विस रोड नहीं बना तो हमारी खेती कैसे होगी?” इस पर सांसद साहू ने कहा, “यह किसानों का गांव है, इनकी जरूरत सर्वोपरि है। सर्विस रोड हर हाल में बनेगा।” NHAI डायरेक्टर ने बैठक में कहा, “अगले दो महीने में कोरजा टोली के पास सर्विस रोड तैयार कर देंगे।” इस भरोसे पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुनें क्या बोले सांसद, पूर्व सांसद और गांववाले…
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…
इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या
इसे भी पढ़ें : Advertise With Us
इसे भी पढ़ें : जो बाइडेन होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति
इसे भी पढ़ें : कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…






